सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिलोदिमाग पर अमिट रहेंही,अटल स्मृतियां

दिलोदिमाग पर अमिट रहेंही,अटल स्मृतियां 



ओद्योगिक नगरी सेक्टर-12 समेत कई स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए हुईं प्रार्थना सभाएं

फरीदाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में रविवार औद्योगिक नगरी में शहर मों विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई | इनमें विभिन्न वक्ताओं ने एक कवि के रूप में अटल जी की कविताएं सुनाई, एक प्रखर वक्ता को रूप में उनके प्रमुख भाषाणों के अंश संस्मरण किए, एक सर्वमान्य राजनेता के रूप में राजनीतिक क्षितिज पर उनकी विचारशीलता से अवगत कराया | दिन में सुबह पहले सेक्टर-12 के टाउन पार्क में सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ | उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने इसका आयोजन किया था और संचालन भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने किया | अटल इरादों से वाजपेयी जी के सपनों का भारत बनाएंगीः विपुल गोयल ने अटल जी की कविताओं के अंश सुनाते हुए स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि काल के कपाल पर नित्य नया लिखेंगे और मिटायेंगे,मां भारती की वंदना में हर दिन गीत नया गाएंगे,अटल इरादों से वाजपेयी जी के सपनों का भारत बनाएँगे | उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सार्थिक जीवन का सार अपनी कविताओं के माध्यम से बताया है | गोयल ने कहा कि अटल जी की विराट शख्सियत भारतवर्ष ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोगों के दिलों दिमाग पर छायी रहेंगी क्योंकि उनकी स्मृतियां आम जनमानस के मन में बसती हैं | उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि टाउन पार्क में अटल स्मृति में एक पुस्तकालय बनाया जाएगा | बसपा विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि अटल जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने पूरी दुनिया में हिंदी के बूते पहचान बनाई | उन्होंने हमेशा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की वकालत की | कार्यक्रम में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान संजीव खेमका,प्रमुख उद्यमी के.सी.लखानी,डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा,मैन्यूफेक्चर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान अजय जुनेजा, उद्यमी बी.आर.भाटिया,बीजेपी नेता राजेश नागर,शम्मी कपूर सहित जिला उपायुक्त अतुल द्विवेदी, निगमायुक्त मोहम्मद शाइन,एसडीएम सतबीर मान,व राजेश कुमार,नगरधीश बलीना,मार्केट कमेटी के चेयरमेन पंडित मुकेश शास्त्री और डॉ.कुलदीप जयसिहं सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भापजा कार्यकर्ता जामालुद्दिन,बोबी डोगरा,राकेश मौर्या,वाजिब खान, ये लोग मौके पर मौजूद थे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...