सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

65वीं वाहिनी एस.एस.बी सीमान्त प्रशिक्षण केंद्र बगहा में एस.एस.बी के जवानों ने क्षेत्रीय बहनों से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प।

बगहा:-65वीं वाहिनी एस.एस.बी सीमान्त प्रशिक्षण केंद्र बगहा में  एस.एस.बी के जवानों ने क्षेत्रीय  बहनों से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प। 



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


 एस.एस.बी के जवानों ने धूमधाम के साथ रक्षाबंधन का त्योहार  मनाया।

बगहा(26अगस्त2018) बगहा:- 65वीं वाहिनी एस.एस.बी सीमान्त प्रशिक्षण केन्द्र बगहा में स्थानीय स्कूली बच्चियों और एस.एस.बी वाहिनीं के जवानों ने रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में स्थानीय गांव की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।रक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ 65वीं वाहिनीं के कार्यवाहक कमांडेन्ट अरविन्द कुमार चौधरी ने किया।इस अवसर पर श्री चौधरी ने वाहिनीं मुख्यालय की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्थानीय स्कूली बच्चियों व गांव की महिलाओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन्होंने बताया कि
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डी.पी.एस) नोएडा के स्कूली बच्चों ने सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों के लिए राखी भेजी हैं, और बल मुख्यालय के महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार इन राखियों को सीमावर्ती क्षेत्र की  बालिकाओं एवं स्कूली बच्चों के हाथों से बल कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर हर्षोल्लास से इस पवित्र त्योहार को मनाया जायेगा।और उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के दौरान जिस उद्देश्य से इस त्यौहार को मनाने की परंपरा शुरू की गई थी। उसे निरंतर जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर स्थानीय सनराइज पब्लिक स्कूल के बच्चे स्थानीय ग्रामीण बच्चे,महिलाएं एवं वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी जवानों एवं उच्च अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया गया और मिठाइयां बांटी गयी।साथ ही जवानों के द्वारा महिलाओं एवं स्कूली बच्चियों को उपहार भी बांटे गये।65वीं वाहिनीं एस.एस.बी के सहायक कमांडेन्ट सतीश चंद्र गंगवार ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे जवान भाई-बहन के प्यार के पर्व रक्षाबंधन से हमेशा दूर रहते हैं।ऐसे में जवानों ने क्षेत्रीय  बहनों से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेते हैं।इस अवसर 65वीं वाहिनीं एस.एस.बी के  निरीक्षक(प्रशासन)मुकेश खटुम्बरिया, सहायक उप निरीक्षक रौशन लाल और अन्य अधीनस्थ अधिकारी व समस्त
 जवान सहित सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आनन्द कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक श्याम कुमार यादव,अभय कुमार मिश्रा और तमाम स्कूल की बच्चियां उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...