सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केंद्रीय मंत्री और सांसदो की पत्नियों ने सेक्टर 14 में तीज महोत्सव में लगाए चार चांद

केंद्रीय मंत्री और सांसदो की पत्नियों ने सेक्टर 14 में तीज महोत्सव में लगाए चार चांद


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए एसोसिएशन की तरफ से डीएवी स्कूल में मनाए गए तीज महोत्सव में कई सांसदों और मंत्रियों की पत्नियों ने शिरकत की। उद्योग मंत्री विपुल गोयल के बुलावे पर तीज महोत्सव में पहुंची कमल सुखी परिवार की इन खास मेहमानों ने तीज महोत्सव में जमकर मौज मस्ती की। कमल सखी परिवार की सदस्य केंद्रीय  मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता, धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी  मृदुला प्रधान ,सांसद राजीव प्रताप रूडी की पत्नी नीलम रूडी, राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल जैन की पत्नी वंदना जैन, सांसद जितेंद्र सिंह की पत्नी मंजू सिंह और सांसद अश्विनी चोपड़ा की पत्नी किरण चोपड़ा ने तीज महोत्सव में शिरकत की। सभी खास मेहमानों ने ढोलक पर जमकर डांस किया तो वहीं झूला झूलने का भी आनंद लिया। विधायक और केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता ने कहा कि फरीदाबाद में उन्हें हमेशा प्यार मिलता है और आज तीज महोत्सव में कई सालों बाद उन्होंने झूला झूलने का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि आज इस तरह तीज मनाकर उन्हें बचपन के दिन याद आ गए। वहीं मृदुला प्रधान ने कहा कि कमल सखी ग्रुप से जुड़ने के कारण हम बीजेपी नेताओं की पत्नियां अक्सर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जाते रहते हैं और फरीदाबाद में उन्हें सूरजकुंड मेले के बाद दूसरी बार आने का अवसर मिला है और हम दुआ करते हैं कि विपुल गोयल यूं ही तरक्की करते रहें और हमें बुलाते रहे। उन्होंने कहा कि तीज महिलाओं का त्यौहार है और तीज उत्सव महिलाओं को आजादी का संदेश देता है। वहीं उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने इस मौके पर सभी खास महिलाओं का उपहार देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तीज का त्यौहार महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है और हरियाणा के साथ देश की सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार से लेकर हर क्षेत्र में महिलाएं भारत का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि तीज का त्यौहार यह भी संदेश देता है कि घर और बाहर दोनों जगह महिलाओं का सम्मान करें और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर दें। इस मौके पर सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए के प्रधान शंकर खंडेलवाल, आर एस गांधी, केसी लखानी, बीजेपी नेता राजेश नागर और डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...