सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला स्तर पर मिल सकेगी पत्रकारों को मान्यता- नरेंद्र भारद्वाज

पत्रकार जितेन्दर पांचाल

जिला स्तर पर मिल सकेगी पत्रकारों को मान्यता- नरेंद्र भारद्वाज

-आइजेयू प्रेस काउंसलि के पत्रकार हित में उठाने जा रही है
कई महत्वपूर्ण कदम
प्रेस कॉउंसिल आॅफ इंडिया की दो दिवसीय जांच समिति की बैठक संपन्न
-आईजेयू

मथुरा इकाई ने अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में पीसीआई सदस्यों का किया स्वागत
मथुरा। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन(आईजेयू) प्रेस काउंसिल के माध्यम से पत्रकार हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इसमें पत्रकारों की जिलास्तर पर मान्यता संबंधी कार्ययोजना भी शामिल है। साथ ही मजीठिया आयोग की सिफारिसों को लागू कराने और पत्रकारों के लिए बीमा योजना लाने जैसे प्रस्तावों पर भी विचार किया जा रहा है। प्रेस कॉउंसिल आॅफ इंडिया(पीसीआई) भारत सरकार की दो दिवसीय जांच समिति की लखनऊ में हुई बैठक में भाग लेकर लौटे आईजेयू मथुरा ईकाई के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने मीडिया सेंटर पर पत्रकारवार्ता के दौरान ये बातें कहीं।
उन्होंने बताया कि पत्रकारों के खिलाफ लगाता हो रही अपराधिक घटनाओं पर आईजेयू गंभीर है। अगर आईजेयू की कार्ययोजना मूर्तिरूप लेती तो पत्रकारों के खिलाफ दर्ज होने वाली झूंठी शिकायतों पर पुलिस तब तक कोई एक्शन नहीं ले सकेगी जब तक कि स्थाई समिति अपनी जांच पूरी नहीं कर लेगी। उन्होंने कहाकि उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा, प्रेसकाउंसलि आॅफ इंडिया मदद करने के लिए सदैव साथ है।
 प्रेस कॉउंसिल आॅफ इंडिया(पीसीआई), भारत सरकार की दो दिवसीय जांच समिति की बैठक राजधानी लखनऊ में अध्यक्ष न्यायमूर्ति चंद्रमौलि कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  योजना भवन में आयोजित बैठक में कुल 43 मामलों में सुनवाई हुई, परिषद प्रेस की आजादी, सुरक्षा व जनमानस को राहत के उद्देश्य से मानदंडों को यथार्थ बनाये रखने के लिए कार्यवाही करती है। जांच समिति में कुल 8 सदस्यों ने भाग लेना है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।