सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईद-उल-जुहा आज, मस्जिदों में नमाज का समय तय

ईद-उल-जुहा आज, मस्जिदों में नमाज का समय तय 


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: आज ईद-उल-जुहा मनाया जाएगा | इसे लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग तैयारी कर रहे हैं और कुर्बानी के लिए बकरा भेड़ की कुर्बानी ईद-उल-जुहा की नमाज के बाद करेगें कुर्बानी करें | शहर में रहने वाले मौलाना लोगों से अपील कर रहे है कि कुर्बानी ऐसे जानवर की करें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे और कुर्बानी ऐसे स्थान पर करें कि किसी दूसरे को तकलीफ न हो | बलिदान और कुर्बानी के बकरीद कहा जाता है | मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं | कुर्बानी का मकसद: ओल्ड फरीदाबाद स्थित मर्कज मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुस्तिजाबुद्दीन का कहना है कि अल्लाह के पास न तो गोश्त पहुंचता है न ही हड्डी पहुचती है और न ही खून पहुंचता है अल्लाह हर शख्स की नियत को समझता है, जब बंदा अल्लाह का हुक्म मानकर महज अल्लाह की रहा के लिए कुर्बानी करता है, तो उसे अल्लाह की रहा हासिल होती है |
कुर्बानी में होते है हिस्से: ओल्ड फरीदाबाद मरकज मस्जिद के डिप्टी इमाम समीरू रहमान नदवी ने बताया कि कुर्बानी के लिए होने वाले जानवरों पर अलग-अलग हिस्से है | कुर्बानी बकरा,भैंस,ऊट,दुंबा,भेड़,जैसे जानवरों की जा सकती है | बकरे जैसे जानवरों की कुर्बानी एक शख्स ही करा सकता है, जबकि भैंस या ऊंट की कुर्बानी में सात लोग शामिल होते है | कुर्बानी के गोश्त के तीन हिस्से करने की शरीयत में सलाह है | एक हिस्सा गरीबों को, दूसरा हिस्सा अपने दोस्त अहबाब के लिए होता है और तीसरा हिस्सा अपने घर में इस्तेमाल किया जाता है |
➡अलर्ट रहेगी पुलिस
बकरीद पर पिछले साल रोहिग्या मुसलमानों और स्थानीय लोगों में कुर्बानी को लेकर झड़प हुई थी | इस साल बकरीद के दौरान पिछले साल की तरह घटना न हो इसके लिए फरीदाबाद पुलिस पहले से अलर्ट है | पुलिस अधिकारियों कहना है कि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था है | पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि ईद पर कुर्बानी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त ने सभी थाना व चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए है | पुलिस अलर्ट रहेगी |
▶नमाज का समय
➡ईदगाह ओल्ड फरीदाबाद, सुबह 8:30 बजे होगी |
➡पीर वाली मस्जिद में 8:30 बजे होगी |
➡रहमानी मस्जिद कब्रिस्तान वाली,ओल्ड फरीदाबाद,सुबह 7:30 बजे होगी |
➡शाही जामा मस्जिद, ओल्ड फरीदाबाद, 8:45 बजे होगी |
➡दिल्ली वाली मस्जिद, बड़खल सुबह 7:30 बजे होगी |
➡नूरे-इलाही मस्जिद, एसजीएम नगर, 8 बजे होगी |
➡नूरानी मस्जिद, एसजीएम नगर सेक्टर-48 के सामने सुबह 8 बजे होगी |
➡बल्लभगढ़ ऊंचा गांव जामा मस्जिद, 8:30 बजे होगी |
➡राजीव नगर मदरसा तेगिया, 8:45 व 7:45 बजे होगी |
➡मस्जिद, 60 फुट रोड़ जवाहर कालोनी, सुबह 8 बजे होगी |
➡बड़खल ईदगाह, 8:30 बजे होगी |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...