सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माननीयों की उपस्थिति में हनुमान आराधना हुआ संपन्न।

बगहा:-माननीयों की उपस्थिति में हनुमान आराधना  हुआ संपन्न। 


     
बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा:- बगहा  नगर के मलकौली वार्ड संख्या-2 में आज दोपहर 1:00 बजे से ही बजरंगबली पूजा समिति के तत्वधान में हनुमान आराधना का भव्य आयोजन दोपहर 1बजे से रात्रि 9:00तक आयोजित किया गया।जिसमें हनुमान अराधना व उसके पश्चात हनुमान आरती के बाद पूजा संपन्न हुआ।  हनुमान आराधना का यह कार्यक्रम दो चरणों में शुरू किया गया। प्रथम चरण  1:00 बजे से 5:30 बजे तक चला ।इस दौरान उद्घाटन समारोह सत्र नैतिक जागरण मंच के संरक्षक आचार्य श्री शिवेंद्र महाराज जी अयोध्याधाम के कर कमलों से संपन्न हुआ ।इस अवसर पर नैतिक जागरण मंच के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह ,सलाहकार अरविंद कुमार सिंह के अलावे सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ एस पी सिंह भी मौजूद है। आचार्य श्री शिवेंद्र जी महाराज ने एसपीसिंह  को  नैतिक जागरण मंच के संकल्प प्लास्टिक को ना कहें वृक्ष लगाओ विश्व बचाओ  के संकल्पना के तहत डॉक्टर एस पी सिंह को आंवला का एक वृक्ष व थैला प्रदान कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। तत्पश्चात बजरंगबली पूजा समिति के सदस्यों ने उपस्थित आमंत्रित अतिथियों  का सम्मान किया
          दूसरे चरण के कार्यक्रम में नगर सभापति के प्रतिनिधि स्वरूप उपस्थित हुए अधिवक्ता फिरोज आलम गयासुद्दीन अंसारी संतोष पटेल के साथ-साथ वार्ड नंबर 2 के वार्ड आयुक्त अजय मोहन प्रसाद गुप्ता व वार्ड -8 भोलापहलवान मौजूद रहे ।सर्वधर्म सम्मान की दृष्टि से श्री फिरोज आलम जी को कुरान भेंट कर उनका सम्मान किया गया। अन्य उपस्थित लोगों को बजरंग बली पूजा समिति के  सुमन कुमार पांडे, रवि कुमार यादव, मधुसूदन यादव, मणि यादव, राजू यादव, विजय कुमार यादव लल्लन यादव यादव खोभारी व भूषण बारी आदि ने उपस्थित लोगों का सम्मान किया गया। सम्मानित किए जाने वाले सदस्यों में  रवीश व आंसू मिश्र  कुमकुम नैतिक जागरण मंच की टुनटुन गुप्ता सन्नी कुमार गुप्ता मनोज चौरसिया लप्पू तिवारी संजू पाण्डेयआदि कई लोग सामिल  रहे जिन्हें चम्पा फूल गरम मसाला   आँवला के पौधे थैला व हनुमान चलीसा  देकर सम्मानित किया गया । ग्रामीणों के समक्ष सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम ने बगहा नगर के विकास के लिए हर पल तैयार रहने की बात कही।साथ ही उनको और उनके साथ आए जनप्रतिनिधियों को भी  पुस्तक भेंट की गयी। कार्यक्रम के बीच बाल संरक्षण की पूर्व सदस्या अपर्णा सिंह उर्फ बहुरानी ने भी बजरंग बली पूजा समिति की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।समिति ने उन्हें चंपाफूल और कल्याण की पुस्तक देकर उनका भरपूर सम्मान किया ।अंत में बजरंग बली पूजा समिति के अध्यक्ष निप्पू कुमार पाठक ने सबको का धन्यवाद ज्ञापन किया और बाल बाल दल की कार्यकर्ताओं  विनय पाठक, विवेक दुबे नीतीश कुमार रोशन कुमार यादव, संदीप यादव अंकित यादव आदि के सहयोग के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खीर के रूप में प्रसाद वितरण हुआ ।पूरे बगहा नगर परिषद की कलयाण की बात कहीं ।सर्वे भवंतु सुखिनः के आधार पर सबके कल्याण की कामना से आयोजित हनुमान पूजा समारोह में आपका स्वागत है । पुनः एक बार फिर से आप सभी से निवेदन है कि कल (14-8-2018) को हनुमान जयंती पर निकलने वाली झांकी में आप शाम 7:00 बजे बगहा -2 के मलकौली  वार्ड-2 में जरूर उपस्थित हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...