सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नारायणी गंड़की माता की 52वीं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

वाल्मीकिनगर:- नारायणी गंड़की माता की 52वीं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। 



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा/वाल्मीकिनगर - भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित शिवालाय घाट त्रिवेणी धाम परिसर में श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी माता की 52वीं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ  कोटि होम आश्रम नेपाल के पीठाधीश्वर धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज,जीवनमुक्त आनंद सरस्वती जी महाराज, धनंजय बाबा जी महाराज, जिला महाराजगंज के भाजयुमो अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त,प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा,शिक्षाविद सत्यदेव पांडे रहे।कार्यक्रम के संस्थापक डी आनंद, थारु कला संस्कृति के सचिव होमलाल प्रसाद एवं गायक निर्मल अमात्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया l घंटों उपस्थित भक्त  प्रस्तुतियों पर झूमते रहे | वैदिक रीति रिवाज से नारायणी गंडकी माता की महा आरती की गई |घाट की सुंदरता देखते बन रही थी |घी कर्पूर  से नारायणी माता की महाआरती की गई |महा आरती में विश्व शांति की भी कामना की गई |आयोजन समिति द्वारा धर्मपाल संत गुरु वशिष्ठ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया| मंच संचालन डी आनंद ने किया  |वही गुरु वशिष्ठ ने संबोधन के क्रम में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग खतरे की घंटी बजा रही हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु होने वाली यह महाआरती जन जागरूकता लाने में मील का पत्थर साबित हो रहा हैं।चर्चित कलाकार व कार्यक्रम के संस्थापक डी आनंद ने कहा कि आदि काल से पेड़ों,नदियों, पहाड़ों ,जल स्रोतों,अग्नि ,सूर्य, एवं प्राकृतिक धरोहरों की पूजा होती आई हैं।सर्वधर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत यह महाआरती भारत नेपाल सीमा की पहचान हैं।शिक्षाविद राधेश्याम पांडे ने त्रिवेणी धाम, वाल्मीकि धाम एवं नारायणी गंडकी माता की महिमा को सहजता के साथ भक्तों के समक्ष रखा। वही श्री दुर्गा प्रसाद ने कहां की नदियों के किनारे ही हमारी सभ्यता और संस्कृति विकसित हुई हैं।उत्तर प्रदेश से आई गायिका रेखा चौधरी ने भजनों की माध्यम से महा आरती की प्रासंगिकता को प्रस्तुत किय। गायिका आशा साहू ,गीता कुमारी, बबीता कुमारी एवं संगीता कुमारी ने समवेत स्वर में भजनों को प्रस्तुत किया।गायक एवं समाजसेवी संगीत आनंद ने माता पिता और गुरु को केंद्र बिंदु मानकर सरस भजनों की प्रस्तुति की।विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को सम्मानित करने के क्रम में श्री दुर्गा प्रसाद गुप्त, प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा,त्रिवेणी थाना इंचार्ज तीर्थ बहादुर कुंवरचंदन मिश्रा एवं प्रमोद रौनियार नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किए गए | नेपाल पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे |पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया | भारत नेपाल के सैकड़ों भक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे |और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा ने दिया। मौके पर गायक दुर्गेश,कुंदन कुमार,खूब लाल प्रसाद,अखिलेश शाह,बिहार पुलिस के कलाकार सुरेश कुमार,दिलीप जायसवाल,स्वरांजलि सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी,एडिटर स्वरांजलि सरगम, शिक्षाविद राधेश्याम पांडे ,शीतल अग्रहरि,राजेश निगम ,गुड्डू कुमार ,अमरिंदर सिंह ,विजय केसरी,अर्जुन कुमार,मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...