सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्रांतिकारियों के बल पर और बलिदान से मिली थी आजादी:कृष्णलाल पवार

क्रांतिकारियों के बल पर और बलिदान से मिली थी आजादी:कृष्णलाल पवार


फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा देशप्रेम से भरा उल्लास, परिवहन मंत्री ने फहराया ध्वज

फरीदाबाद: राज्य खेल परिसर सेक्टर-12 में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह का उल्लास देखने को मिला | देशभक्ति गीतों व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से परिपूर्ण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवार थे,जिन्होंने राष्ट्र ध्वज फहराया और परेड की सलामी दी | समारोह में पहुंचने से पहले मुख्य अतिथि युद्ध स्मारक पर गए और देश की आन-बान शान पर कुर्बान होने वाले वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए | स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पावर ने कहा कि हमें स्वतंत्रता यूं नही मिली बल्कि इसके पीछे हमारे देश-भक्तों के त्याग, तप और बलिदान की गौरव गाथा जुड़ी हुई है | देश की आजादी और उसके बाद भी देश की एकता व अखंडता बनाए रखने एवं सीमा की रक्षा करने वाले सभी नामी और गुमनाम शहीदों,क्रांतिकारियों को नमन किया करते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी जांबाजों की वजह से ही हम आज चैन की नींद सो पा रहे हैं और आजादी की खुली हवा में अधिकार पूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र, सरकार ने और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास के नए काम हुए हैं | कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए |
➡शानदार मार्च पास्ट का दिखा नजारा:
मंत्री ने मार्च-पास्ट का निरीक्षण भी किया और परेड की सलामी ली | स्वतंत्रता समारोह में परेड कमांडर अमन यादव द्वारा परेड का नेतृत्व किया गया | हरियाणा पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई सत्यनारायण,हरियाणा पुलिस महिला का नेतृत्व एएसआई नीतू,हरियाणा पुलिस महिला का एएसआई सीमा,होमगार्ड का एसआई राजसिहं,एनसीसी आर्मी सीनियर ब्याॅज का नेतृत्वहीन सत्यम त्यागी,एनसीसी नेवल सीनियर का देवांशु त्यागी,एनसीसी नेवल सीनियर गर्ल्ज का कोमल गेरा,एससीसी नेवल जूनियर का मानसी राधव,स्काउट ट्प का विकास, गाइड आभा बिखेरी समारोह में उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी और पुलिस आयुक्त अमिताभ सिहं ढिल्लो ने परिवहन मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया | इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा,पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी,भूमि सुधार आयोग के चेयरमैन अजय गौड़, अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया,नगरधीश बलीना व एसडीएम फरीदाबाद सतबीर मान मौके पर मौजूद थे |
➡पांच इंस्पेक्टर सहित 11 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
फरीदाबाद: स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री कृष्णपाल पावर ने पांच इंस्पेक्टर सहित 11 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया | इनमें  इंस्पेक्टर महेश कुमार को यमुना में आई बाढ़ के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए | इंस्पेक्टर नवीन को दो महीने के अंदर छह ब्लांइड मर्डर सुलझाने,इंस्पेक्टर वरूण कुमार को 50 हजार का इनामी बदमाश जगदीप उर्फ जग्गा को गिरफ्तार करने,इंस्पेक्टर कुलदीप सिहं को यमुना नदी में आई बाढ़ के दौरान सराहनीय कार्य करने,इंस्पेक्टर संदीप कुमार को अलग-अलग थानों में दर्ज 16 मामलों में आरोपितों की गिराफ्तारी करने के लिए सम्मानित किया गया | इनके अलावा एसआइ बंसत कुमार को 10 मुकदमे कम समय में सुलझाने, एसआइ रविंद्र कुमार को संगीत अपराधों में तकनीकी आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी, एसआइ रणधीर सिहं को डेथवैली झील में गिरी एक महिला को बचाने,एसआइ विजयपाल को यमुना नदी में आई बाढ़ के दौरान सराहनीय कार्य करने, एएसआई सुरेश कुमार को छीना झपटी के 47 मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी, एएसआइ राजेश को सारन थाने में दर्ज धोखाधडी़ के मामले को सुलझाने के लिए सम्मानित किया गया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...