सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नरकटियागंज प्रखण्ड के 10 +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन ।

नरकटियागंज प्रखण्ड के 10 +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन ।


चंदन गोयल

नरकटियागंज:- नरकटियागंज प्रखण्ड के 10 +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार के दिन श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर संस्कृत दिवस समारोह आयोजन किया गया।जिसका मुख्य विषय लोकतंत्र में राजनीति की दिशा और दशा "मनुस्मृति के परिप्रेक्ष्य में " की चर्चा पर हुई ।आज के वक्ताओं में वशिष्ठ उपाध्याय अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ ,वोट चतुर्वेदी सचिव माध्यमिक शिक्षक संघ ,प्रद्युम्न नाथ तिवारी जानकी संस्कृत महाविद्यालय नरकटियागंज, श्रीनाथ तिवारी प्रचार्य उच्च विद्यालय मथुरा ,सत्येंद्र दुबे प्रचार्य साहू जैन उच्च विद्यालय लौरिया आर्य समाज के प्रचारक सुधीर कुमार  ने संस्कृत की महत्ता पर प्रकाश डाला ।वक्ताओं ने डंके के चोट पर कहा कि जो लोग यह कहते है कि मनु स्मृति से समाज में जाति प्रथा का बढ़ावा मिलता है और आपसी सद्भावना का ह्रास होता है वे मनु स्मृति को तोड़ मरोड़ कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करते है ।मुख्य वक्ता वोट चतुर्वेदी ने आज की लोकतांत्रिक व्यवस्था में मनु स्मृति समसामयिक और प्रासंगिक है । श्रीनाथ तिवारी ने संस्कृत में ही अपनी वक्ता देते हुए कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी होते हुए भी आज उपेक्षित हो गई है ।आज कोई भी ब्राह्मण अपने पुत्र को  डाक्टर ,इंजीनियरिंग पढ़ाना चाहते हैं किंतु संस्कृत पढ़ाना नहीं चाहते।सुधीर कुमार ने बताया कि संस्कृत से संस्कार और संस्कृति प्राप्त होते हैं ।मनु स्मृति में वर्ण व्यवस्था कर्म पर आधारित थे परंतु आज हमारे राजनीतिक दलों ने अनुसूचित जाति, जनजाति, दलित ,महादलित में जाति वर्ण में बांट कर समाज को कई टुकड़ो में बांटते जा रहे है ।कार्यक्रम का संचालन प्रो अभयकांत तिवारी ने किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l