सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वच्छता दल का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न ।

नरकटियागंज:- स्वच्छता दल का एक दिवसीय  प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न । 


चंदन गोयल की रिपोर्ट

नरकटियागंज:-नरकटियागंज में गुरुवार के दिन प्रखण्ड परिसर अवस्थित विवाह भवन में प्रखण्ड स्तरीय पंचायत का स्वच्छता दल का एक दिवसीय  प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। अनुमण्डल पदाधिकारी चंदन चौहान ने सभी नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 31 अगस्त तक सभी सत्याग्रह केंद्र की साफ सफाई कर 1 सितम्बर को उसका उदघाटन कर दें ।नोडल पदाधिकारी अपने पंचायत स्तरीय समिति के साथ बैठक कर एक माह की किये जाने वाले क्रियाकलापों की सूची बना कर प्रखण्ड कार्यालय में 31 अगस्त तक जमा करा दें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला उत्प्रेरक प्रिंस आदित्य ने प्रखण्ड स्तरीय पंचायत स्वच्छ्ता दल के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी  ।विद्यालय के शिक्षक अपने पोषक क्षेत्र के बच्चों के साथ प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को प्रभात फेरी कर शौचालय विहीन अभिवाहक से संपर्क कर शौचालय निर्माण के लिए तैयार कराए ।लोहिया स्वच्छ बिहार अभिनय के प्रखण्ड समन्वयक विनय कुमार राय ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में सत्याग्रह केंद्र की स्थापना किया जाना है जिससे  नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा पंद्रह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमे इंदिरा आवास सहायक ,पंचायत रोजगार सेवक ,पंचायत सचिव ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा ,ए एन एम ,शिक्षक-शिक्षिका, विकास मित्र एवं स्वच्छाग्राहियों  को रखा गया है ।जो प्रत्येक वार्ड में जाकर मोर्निंग फॉलो अप ,इवनिंग फॉलो अप रात्रि चौपाल एवं अन्य उत्प्रेरण का कार्य करेंगे ।प्रत्येक सत्याग्रह केंद्र के लिए एक प्रभारी बनाया गया है जो पंचायत में शौचालय निर्माण संबंधित जानकारी देंगे।जिससे लोगो को प्रखण्ड का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रशिक्षु को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन के इतिहास एवं महत्व के विषय में जानकारी दी ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी ने सभी स्वच्छ्ता दल को जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने का निर्देश दिया ताकि 2 अक्टूबर तक प्रखण्ड खुले शौच से मुक्त प्रखण्ड घोषित हो सके  ।इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी नीरज कुमार ,प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी परमानन्द साह ,कनीय अभियंता कुन्दन कुमार , प्रधान सहायक कृष्ण मोहन पाठक कुमार सानू ,नितेश कुमार यादव ,धीरज कुमार ,रणजीत कुमार वर्मा  अमित कुमार , स्वच्छाग्राही मुकेश ठाकुर ,लक्ष्मण पटेल ,सुमन कुमार ,सुनील कुमार ,चन्दा कुमारी, विवेक कुमार वर्मा ,सिकंदर पंडित के साथ अन्य शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।