रक्सौल नरकटियागंज रेलखंड का आमान परिवर्तन होने से लोगों में खुशी का लहर
मेरे जीवन में बहुत सारे लक्ष्य थे बहुत सारे लक्ष्य में से एक लक्ष्य जो आज मैंने प्राप्त किए हैं और चंपारण के लोगों के लिए खास करके इस रूट के लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मिला है--- सांसद
मोहम्मद रिज़वान की रिपोर्ट
नरकटियागंज आज रक्सौल से नरकटियागंज ट्रेन के परिचालन से लोगो मे खुशी का लहर दौड़ पड़ी।नरकटियागंज स्टेशन परिसर में ट्रेन का एक झलक देखने के लिए लोगों का हुजूम जैसा उमड़ पड़ा।ट्रैन को देखने के लिए लोग बहुत ही उत्साहित दिखे।वही स्टेशन पर ट्रेन एवं स्थानीय सांसद का एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।जैसे ही ट्रेन नरकटियागंज प्लेटफार्म पर आई उसे देखकर लोगों में खुशी का मंजर दिखाई दिया।लगभग साढ़े तीन साल बाद रक्सौल नरकटियागंज रेलखंड का आमान परिवर्तन हुआ।ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया गया था।ट्रेन के चारों तरफ फूलों से सजाया गया था। वाल्मीकिनगर सांसद रक्सौल से ट्रेन की यात्रा करके नरकटियागंज आये।ज्योहीं स्टेशन पर दर्शक उन्हें देखे तो सतीश दुबे जिंदाबाद के नारे लगाने लगे जिससे स्टेशन परिसर गूंज उठा।ट्रेन के सामने सांसद के साथ दर्शकों में सेल्फी खिंचवाने के लिए भीड़ खचाखच लग गयी।उन्होंने कहा कि ट्रेन के परिचालन के लिये सड़क से लेकर सांसद तक आवाज उठाया।जो आज सफल हुआ।ट्रैन के आमान परिवर्तन के लिए एल बी राउत,नगर सभापति राधेश्याम तिवारी,उपसभापति बबलू सर्राफ, पार्षद भोला,शक्ति पासवान,सामाजिक कार्यकर्ता राजू जेंटलमैन,आसमोहम्मद,बीजेपी कार्यकर्ता अर्जुन कुमार सोनी,आकाश कुमार,रेणु देवी,हरिशंकर दुबे,मुखिया अखिलेश कुमार आदि सैकड़ो समर्थकों ने वाल्मीकिनगर सांसद शतीश चंद्र दुबे को फूल माला पहनाकर धन्यवाद दिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें