सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बापू राष्ट्रपिता तो अटल राष्ट्रनेता

बापू राष्ट्रपिता तो अटल राष्ट्रनेता



( हेमेन्द्र क्षीरसागर, पत्रकार,लेखक व विचारक )

बापू राष्ट्रपिता तो अटल राष्ट्रनेता हैं कहने में कोई अतिश्योक्त‍ि नहीं हैं बल्क‍ि यथेष्ठ और गौरव की अनुभूति है। वास्त‍‍वि‍कता में यही यथार्थ व मौलिकता है लिहाजा, युगो-युगि‍न तप, कर्म, त्याग और बलिदान से महात्मा गांधी जैसे राष्ट्रपिता और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रनेता के दीदार देश को होते है। हम खुशनसीब हैं कि हमें ऐसे महामनाओं का साया मुनासिब हुआ। वो बापू का अर्पण, सत्य, अंहिसा,स्वदेशी, सादगी, साहस और सहद्वाव व लगाव ही था जिसने परातंत्रता से स्वतंत्रता दिलाकर देश को पि‍त्तृव भाव से एक सूत्र में निस्वार्थता से बांधे रखा। परणि‍ती में सारे वतन ने उन्हें राष्ट्रपिता कहा, याद रहे ये कोई मानद् उपाधि‍ नहीं है अपि‍तु देशवासियों का अपने बापू के प्रति सच्चा सम्मान था।


 वैसे ये अटल जी का समर्पण,नेतृत्व, राजनीति, समरसता, कर्तव्यनिष्ठा,राष्ट्रवादि‍ता और भाषा व भाषण की अटूता ही तो है जो सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा जग में अलौकिक हैं। इस मंत्रमुग्धता के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रि‍क देश ने पक्ष विपक्ष की दीवारों से परे राजनीति के अजातशत्रु अटल जी को अपना सर्वमान्य नेता माना। जो अजर,अमर और अटल होकर क्षि‍तीज पर सदा-सर्वदा दैदीप्यमान होते रहेंगा।
शायद ही जगत में ऐसे बिरले उद्वरण देखने को मिले जहां राष्ट्रपि‍ता और राष्ट्रनेता के प्रति अथाह प्रेम और विश्वास हो। ये तो अर्पण की भूमि है, तर्पण की भूमि है, वंदन की भूमि और अभि‍नंदन की भूमि है इसीलिए यहां राष्ट्रपिता भी है और राष्ट्रनेता भी है जिनका कहा गया एक-एक वाक्य कथनी भी है और करनी भी हैं।

अब बारी हमारी व आने वाली पीढी की है कि राष्ट्रपिता की भांति राष्ट्रनेता की अमिट छाप को अपने मानस पटल पर स्मरणि‍त रखकर अंगीकार या ओझल करते हैं। विषाद स्थि‍ति ऐसी आन पड़ी कि हमसे हमारे राष्ट्रनेता जुदा होकर जिदंगी का पाठ पढ़ाकर चले गए। सहगमन देखना ला‍जमी होगा कि हम सीखे सबक के राजपथ पर कितना चल पाते हैं, चल पढ़े तो समझो अपने जननायक को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर दी। नहीं तो यादों के पन्ने पुन: दोहराने की जरूरत आन पड़ेगी। निर्विवाद जय-जयकार से काम नहीं चलने वाला ये तो बिदाई है, अशेष स्मरण हैं और श्रृद्धा हैं यह अपनी जगह जायज है असलियत में तो वंचित, पीड़ित, शोषि‍त,दलित और देश की रक्षा व विकास में जुटना ही मूल मकसद हैं, तभी हम अटल  भारत रत्न के सच्चे उत्तराधि‍कारी साबित होंगे।

वीभत्स काल की काली छाया ने हमसे हमारे युगपुरूष को छीन लिया, ना चाहते हुए भी हमने उन्हें पंचत्तव में विलिन कर दिया। निस्पृह करते क्यां इसके सिवाय हमारे पास कुछ जरिया ही नहीं था आखि‍र ईश्वर को भी उनकी सेवा का लोभ था। तभी तो बड़ी रौनक होंगी अब भगवान के दरबार में एक फरिश्ता पहुंचा है जमीं से आसमान में। ऐसी अपूरणीय छति पं. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म ग्वालियर में 1924 को कृष्णादेवी-कृष्णा बिहारी वाजपेयी के घर हुआ। पिता एक कवि और स्कूल मास्टर थे। अटल जी ने यही के गोरखी शासकीय उच्च्तर विद्यालय से स्कूल और विक्टोरिया कॉलेज से स्नातक की शि‍क्षा ग्रहण की। बाद में कानपुर के दयानंद साइंस वैदिक महाविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि‍ प्रथम श्रेणी प्राप्त की। 1939 में आप एक स्वयंसेवक की तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए और 1947 में संघ के पूर्णकालिक स्वयंसेवक बन गए। विभाजन के दौर में विधि‍ की पढ़ाई अधर में छोड़ कर प्रचारक के रूप उत्तरप्रदेश चले गए वहां पं. दीनदयाल उपाध्याय के साथ राष्ट्रधर्म,पांचजन्य, स्वदेश और वीर अर्जुन जैसे तत्कालिन ख्यातिलब्ध अखबारों का संपादन किया। लेखनी की धार से लिखी गई मेरी 51 कविताएं का मधुर गुंजार आज भी घर-घर में होता हैं।

 कविमन अटल जी पहली बार बलरामपुर से सांसद चुने गए और विभि‍न्न 6 जगहों से 10 बार लोकसभा के सदस्य निर्वाचि‍त होते रहे। आपने दो बार राज्यसभा का भी प्रतिनिधि‍त्व किया है। साथ ही जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और अध्यक्ष के रूप में कुशल नेतृत्व किया। बानगी में 2 से 182 तक का सफर पार्टी ने तय किया जो 282 तक आ पहुंची है। इस दौर में 1977 में जनता पार्टी की सरकार में विदेश मंत्री का यादगार कार्यकाल आज भी कालजयी बना हुआ है। दरम्यान संयुक्त राष्ट्र संघ में दिया गया हिंदी का भाषण हृदयंगम हैं। आपके सुशासन और कार्यपालन से वशीभूत होकर आपको 1992 में पदम् विभूषण , 1993 डी. लिट, 1994 लोकमान्य तिलक पुरस्कार, बेस्ट संसद, भारत रत्न पं. गोवि‍न्द वल्लभ पंत पुरस्कार, 2015 भारत रत्न और बंग्लादेश का सर्वोच्च लिबेरेशन वॉर सम्मान इत्यादि से सम्मानित किया गया।

आगे बढ़ते हुए 1996, 1998  और 1999 से 2004 तक प्रधानमंत्री के तौर पर देश का उल्लेखनीय व ऐतिहासिक नेतृत्व किया जिसका अनुसरण बरसों बरस तक होना नामुमकिन लगता हैं। स्तुत्य,देशहित में प्रत्युत कार्यो की ओर देखे तो पोखरण परमाणु परीक्षण, कावेरी जल विवाद निपटारा, स्वर्णि‍म चतुर्भुज परियोजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, सूचना प्रौद्योगिकी का संजाल और कोकर्ण रेल्वे समेत अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं व अभि‍यानों की बेहिताशा श्रृखंला हैं जिनके बारे में जितनी बात की जाएं उतनी ही कम हैं। ये ही राजनीति का अटल सत्य हैं। अब युगऋषि‍ के बारे में लिखना सूरज को रोशनी दिखाने के समान हैं । वह भी मुझ जैसै निरीह के पास अश्रुपूरित श्रद्धांजलि के अलावे कुछ नहीं हैं। अंतत: अटल जी की एक ओजस्वी कविता के साथ.....बाधाऍं आती हैं आऍं घि‍रें प्रलय की घोर घटाऍं पॉवों के नीचे अंगारे सिर पर बरसें यदि ज्वालाऍं निज हाथों में हंसतें-हंसतें जलना होगा कदम मिलाकर चलना होगा।     


 

                हेमेन्द्र क्षीरसागर,पत्रकार, लेखक व विचारक

                                                       

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...