सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एम ए वाई सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बगहा:- एम ए वाई सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा:- बगहा नगर के एम ए वाई सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निर्देशक आचार्य स्वामी पद्मेश तथा प्राचार्य चंद्रप्रकाश “देव” ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया। तथा स्वतंत्रता के ७२ वर्षगाँठ पर पूरे विद्यालय परिवार  में काफ़ी हर्ष एवं उत्साह का माहौल था। विद्यालय  द्वारा आयोजित कार्यक्रम सम्पूर्ण रूप से भारतीय आज़ादी में सम्मिलित सभी महान पुरूषों, वीर क्रांतिकारियों , तथा अमर शहीदों के द्वारा दिए हुए क़ुर्बानी के यादगार में केंद्रित था । निदेशक आचार्य पद्मेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरा देश आज़ादी के जश्न में डूबा है, और हमें अपना इतिहास कभी नहीं भूलना नहीं चाहिए ।आज की आज़ादी का रंग लाखों बलिदानो तथा ख़ूनों से रंग कर ही पक्का हुआ है। हमें उन बलिदानों को को याद करते हुए हमें देश को अजेय रहने के लिए प्रतिज्ञा  करनी चाहिए ।आज विद्यालय के बच्चों द्वारा महापुरूषों, तथा विभिन्न शीर्षकों पर शानदार भाषण प्रस्तुत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में नैंसी उपाध्याय,साक्षी,सौम्या,प्रज्ञा,खूशी,धनञ्जय,उत्कर्ष,सत्यम।नृत्य प्रतियोगिता में सिमरन,अनुराधा,सुफिया, ज्योति,सोनम,रिया वर्मा,सृष्टि ने सबका मनोरंजन किय तथा गायन प्रतियोगिता में पिहू, अनुराग,मुसरत,सादिया,रवि आदि सभी ने सबका मन मोह लिया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक जितेन्द्र कुमार,आर्यन दुबे,अनिल यादव,दिनानाथ प्रसाद,उपेंद्र कुमार,अनिल शर्मा,अनुप कुमार,कोमल,ममता शालिनी,प्रिया,कोमल कश्यप शबाना,कृति,पल्लवी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l