सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेव फ्यूल -- बैटर एनवायरनमेंट" पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।

"सेव फ्यूल -- बैटर एनवायरनमेंट" पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट


फरीदाबाद : सराय ख़्वाजा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में जूनियर रैड क्रॉस और सैंट जॉन  एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा "सेव फ्यूल - बैटर एनवायरनमेंट" विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता व जूनियर रैड क्रॉस और सैंट जॉन  एम्बुलेंस ब्रिगेड प्रभारी रविंदर कुमार मनचन्दा ने बताया कि दिनोंदिन बढ़ती जनसँख्या के कारण और बढ़ते वाहनों के कारण ईंधन की खपत में वृद्धि होती जा रही है परिणाम स्वरुप वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ने के कारण जैव विविधता खतरे में है और मनुष्य कई तरह की बीमारियों  से ग्रस्त हो रहा है मनचन्दा ने कहा कि बच्चों ने सुंदर व आकर्षक पेंटिंग्स के माध्यम से ईंधन का मिव्ययता से करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत का सीधा सा अर्थ है कि ईंधन का उत्पादन अर्थात " फ्यूल सेव्ड मीन्स फ्यूल प्रोडूसड''। उन्होंने बताया कि ये बच्चे पर्यावरण राजदूत है और अपने आस पड़ोस में रहने वाले सभी लोगो को जागरूक कर सकते है। छात्रा नज़मा, पायल, रिमझिम और  को सब से अच्छे सन्देश देने वाली पेंटिंग बनाने के लिए प्राचार्या नीलम कौशिक, रविन्दर कुमार मनचन्दा, रेणु शर्मा, सोनिया आहूजा, विनोद अग्रवाल, राजेश कुमार, ऋचा और प्रवीण ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। प्राचार्या नीलम कौशिक ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इन बातों को वे अपने घर जा कर परिवार वालों से भी शेयर करें ताकि ईंधन की बचत करके हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा कर सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।