शांतिपूर्ण ढंग से स्वतंत्रता दिवस व महावीरी झंडा मेला मनाने को लेकर अपील।
बगहा:- बगहा पुलिस जिला के विभिन्न मार्ग होते हुए मंगलवार को दोपहर संध्या बगहा अनुमंडल पदाधिकारी घनश्याम मीणा, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता, एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया जहा लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से स्वतंत्रता दिवस व महावीरी झंडा मेला मनाने की अपील की गई। बताते चले कि फ्लैग मार्च बगहा पुलिस जिला के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस फिर बगहा पुलिस मुख्यालय पहुंची वही एसडीएम एवं एसपी ने स्वतंत्रता दिवस व महावीरी झंडा मेला मनाये जाने वाले स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा का जायज़ा लिया जहां एसपी ने बताया बताया कि अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष कर ध्यान रखी जा रही है। वही फ्लैग मार्च एसपी अरविंद कुमार गुप्ता,एसडीएम घनश्याम मीणा, एसडीपीओ संजीव कुमार, सहित थाना इंस्पेक्टर,एएसआई सर्किल इंस्पेक्टर समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक बल मौजूद रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें