बगहा:- स्वतंत्रता दिवस पर जीविका बगहा-२ द्वारा झण्डा फहराकर स्वच्छ बिहार का लिया गया संकल्प
बगहा संवाददाता दिवाकर कुमत
बगहा:-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीविका बगहा-२ के कार्यालय में बीपीएम ब्रजेश कुमार के द्वारा 72वां स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण किया गया।और कहा कि आज के दिन सभी के द्वारा देश की आजादी की लड़ाई में,अमर शहीदों को याद किया गया और साथ ही साथ खुले में शौच से मुक्ति तथा स्वच्छ बिहार का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डॉ पवन कुमार, पंकज झा, शाहिद खान,अरशद अली,अनीता कुमारी, सत्येंद्र कुमार, शिवानी कुमारी, शमीम अंसारी और नीरज कुमार उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें