सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा सहित राजग के कार्यकर्ताओं द्वारा पुण्यात्मा अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोक सभा का किया आयोजन ।

भाजपा सहित राजग के कार्यकर्ताओं द्वारा पुण्यात्मा अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोक सभा का किया आयोजन । 


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा(17अगस्त2018):- बगहा पुलिस जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह के अध्यक्षता में बगहा एक के जोड़ा मंदिर में भारतीय जनता पार्टी सहित राजग के कार्यकर्ताओं द्वारा पुण्यात्मा अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी एवं शोक सभा का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि  अटल बिहारी वाजपेयी जी यूं तो भारतीय राजनीतिक पटल पर एक ऐसा नाम है,जिन्होंने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से न केवल व्यापक स्वीकार्यता और सम्मान हासिल किया, बल्कि तमाम बाधाओं को पार करते हुए 90 के दशक में भाजपा पार्टी को स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभायी थी।और देश के सर्वाधिक लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहने वाले अटल जी को अक्सर भाजपा का उदारवादी चेहरा कहे जाते थे।वही राकेश सिंह ने बताये की कल हमारे बीच से एक ऐसा चमकता सूरज अस्त हो गया। जिसकी बुनियादी मानवता पत्रकारिता,समाजिकता,समाजसेवी एवं राष्ट्रप्रेम पर टिकी हैं। और राजनैतिक कीचड़ में खिले कमलफूल बने लेखनी के धनी पत्रकार साहित्यकार एवं सर्वप्रिय राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर विशेष श्रद्धांजलि अर्पित हैं।  उक्त शोकसभा में मा. विधायिका भागीरथी देवी,प.गजेन्द्र धर मिश्रा,कैलाश बैठा,भीष्म सहनी,ओमनिधी वत्स,दयाशंकर सिंह,राकेश सिंह,केशव चौबे (सिप्पु ),अचिन्त्य कुमार,सुरेश गुप्ता,मनोज कुमार सिंह,संजय पाण्डेय,दीपक राही,सोमेश पांडेय,भूपनारायण यादव,ऋतु जयसवाल,भूपेंद्र तिवारी,प्रवीण श्रीवास्तव,अमरेश श्रीवास्तव,राकेश राव,पूनम देवी शम्भु गिरी,सुनील दत्त पाण्डेय,दीपु तिवारी,धनंजय यादव,दीपक गुप्ता,विजय गुप्ता,पवन सिंह,दिवाकर चौधरी,पारस महतो,राजेश राम,ओमप्रकाश सहित दर्जनों सम्मानित कार्यकर्ताओं नें अमर आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।