सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के श्राद्धकर्म प्रार्थना सभा एवं भोज का किया गया आयोजन ।

बगहा:- पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के श्राद्धकर्म प्रार्थना सभा एवं भोज का किया गया आयोजन ।


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा:-  वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के बासगाव मंझरिया पंचायत के मंझरिया गांव के पावन पोखरा पर मुन्नू तिवारी के नेतृत्व में बृहत शांति भोज का आयोजन किया गया। जिसमें वाल्मीकिनगर लोकसभा के सांसद सतीश चंद्र दुबे,पूर्व जिलाध्यक्ष रविंदर श्रीवास्तव,मधुकर राय,वर्त्तमान जिलाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष मुन्नू तिवारी और समस्त मंझरिया के ग्रामीण जन की उपस्थित के बीच इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।वही सांसद श्री दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति के रक्षक, राष्ट्रवादी विचारक,कवि,पत्रकार, साहित्यकार,कुशल प्रशासक, भाजपा के प्रथम अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी अब हम लोगों के बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी यादों को और अधिक संजोने के लिए यह श्राद्धकर्म कार्यक्रम का आयोजन किया  गया है। जिसमे इकीस ब्राह्मणो कों भोजन कराने के साथ उन्हें वस्त्र और पैसा दान किया गया।साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को श्रद्धा भोज कराया गया ।वही दुसरी तरफ चौतरवा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत हलदार के निवास स्थान पर भी भारतरत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के श्राद्धकर्म प्रार्थना सभा एवं भोज का आयोजन किया गया। वही भैरोगंज के नड्डा  में राजकचहरी चौक के समीप भी श्राद्धकर्म प्रार्थना सभा एवं भोज कार्यक्रम को किया गया। मौके पर  भाजपा के मण्डल अध्यक्ष दिनेश राव,सांसद सतीश चंद्र दुबे,जिलामंत्री लालबाबु शर्मा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीपु शाही, दुर्गादयाल राव,तपन हलदार,जिलाध्यक्ष राम सिंह, मधुकर,जिलाकोषाध्यक्ष दीपक सिंह, युवा आलोक सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह, मंण्डल अध्यक्ष दिवाकर चौधरी, जिलामंत्री राकेश राव, जिलाउपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पाड्ये, जिलासंयोजक सुनिलदत्त, महामंत्री सुनिल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी शोमेस पांण्डेय, युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, युवा मोर्चा मड्ल अध्यक्ष संजीत तिवारी, फुन्नी मिश्रा, वही मंझरिया पोखरा पर मुन्नु तिवारी,मधुकर जी, युवा मोर्चा  मंडल अध्यक्ष दीपु ठकुराई, वरिष्ठ भाजपाई क्षेत्रबलि साह, राजकिशोर सिंह, आजाद शुक्ला, प्रेमभूषण पाड्ये,हृदया चौबे, पं अध्यक्ष रिन्टू तिवारी, गुड्डू श्रीवास्तव, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी साथ ही सभी जगहो पर भारी संख्या मे ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...