सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब रितू लखीना मलेशिया में जाकर करेंगी भारत का नाम रोशन

अब रितू लखीना मलेशिया में जाकर करेंगी भारत का नाम रोशन


फरीदाबाद से बी.आर.मुरार की रिपोर्ट

फरीदाबाद: चार महीने के मॉडलिंग करियर में अलग-अलग वर्गो में सुंदरता के चार खिताब जीतने वाली रितू लखीना छोटी सी उम्र में अब विश्व के मानचित्र पर अपना जलवा बिखरने की तैयारी में है | सेक्टर-8 में रहने वाली रितू लखीना सितम्बर-अक्टूबर में मलेशिया में होने वाले मिस टूरिज्म एंबेसडर इंटरनेशनल 2018 में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगी | इस फिनाले के लिए लखीना का चयन हाल ही में बैंगलुरू के सिल्वेर स्टार होटल में हुआ है | इन्होंने देशभर की 40 से अधिक माॅडल्स को पीछे छोड़ते हुए मिस टूरिज्म इंडिया एंबेसडर इंटरनेशनल 2018 का खिताब अपने नाम किया है | लखीना का दावा है कि मलेशिया में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाली वह सबसे कम उम्र की प्रतिभागी होंगी | वह 18 जुलाई को ही 16 साल की हुई हैं, जबकि 15 साल की उम्र में वह चार खिताब जीत चुकी हैं | इससे पहले लखीना मिस हरियाणा इंडिया 2018,मिस टीम इंटरनेशनल इंडिया एलीट 2018 और एफटी मिस इंडिया खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और हाल ही में मिल टूरिज्म एंबेसडर इंडिया इंटरनेशनल 2018 का खिताब जीता है | लखीना रॉवल इंटरनेशनल स्कूल की 11 वीं कक्षा की छात्रा हैं और उन्होंने मॉडलिंग का परिक्षण भी किसी ने नही लिया था | लखीना चाहती है कि वह सबसे कम उम्र में मिस यूनिवर्स बन कर देश का गौरव बढ़ाएं | लखीना विभिन्न प्रतियोगिताओं में अलग-अलग क्षेत्र में दिए जाने वाले फैशन आइकन इंडिया 2018, मोस्ट जनरेस इंडिया 2018, मिस ब्यूटिफुल बॉडी इंडिया 2018, मिस फैशन आइकन इंटरनेशनल 2018 जैसे खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं | रितु लखीना का दावा है कि उन्होंने यंग क्वीन ऑफ वर्ल्ड बनकर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में अपना नाम दर्ज कराया है | लखीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सोच से काफी प्रभावित हैं | उनका मानना है कि देश में समानता का अधिकार होना चाहिए | जहां लड़का-लड़की में कोई फर्क न हो, जात-पात में विश्वास न हो | रितू लखीना के पिता दलीप कुमार और माता आशा लखीना अपनी  स्मार्ट बेटी की इस उपलब्धि को लेकर काफी खुश हैं |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।