सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गुजा पुलिस चौकी जैत क्षेत्र का गांव राल। कई राउंड चली गोली। सूचना मिलने पर एक घण्टे देर से पहुचीं इलाका पुलिस। पुलिस के पहुँचने तक ग्रामीण घरों में छिपे रहे*

*सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गुजा पुलिस चौकी जैत क्षेत्र का गांव राल। कई राउंड चली गोली। सूचना मिलने पर एक घण्टे देर से पहुचीं इलाका पुलिस। पुलिस के पहुँचने तक ग्रामीण घरों में छिपे रहे*


गोविंदरामसैनी की रिपोर्ट

वृन्दावन। सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गुजा पुलिस चौकी जैत क्षेत्र का गांव राल। कई राउंड चली गोली। सूचना मिलने पर एक घण्टे देर से पहुचीं इलाका पुलिस। पुलिस के पहुँचने तक ग्रामीण घरों में छिपे रहे । थाना कोतवाली की पुलिस चौकी जैत क्षेत्र के गांव राल में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों की गोली लगने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 7:30 बजे बंसी पुत्र विजेंद्र से भगवान सिंह की पुत्री हेमा ने गत वर्षों में जमीन खरीदी थी।जिसका गवाहशंकर पुत्र सीतारा है।अपने पड़ोसी भगवान सिंह व सिब्बो से जमीनी विवाद के चलते कहासुनी हो गई, जिससे गुस्साए भगवान सिंह, और सिब्बो ने विजेंद्र व शंकर को गोली मार दी, गोली लगने से दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए , गोलियों की आवाज सुन गांव में अफरा तफरी मच गई व अन्य लोग अपनी जान बचा कर इधर उधर भाग खड़े हो गए।जिसमे विजेंद्र के हाथ और शंकर के पैर में गोली लगी है, और जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप है घटना की सूचना पर 100 डायल पहुंच गई। जब इस बारे में  थाना वृंदावन कोतवाली  निरीक्षक  रामपाल सिंह भाटी  से जानकारी  की गई तो उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर जैत चौकी प्रभारी राजीव सिंह पहुंच चुके हैं तथा राजीव चौकी इंचार्ज जैंत का कहना है कि मामला संदिग्ध है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।