सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीसी अतुल कुमार द्विवेदी ने जिले के विकास कार्यों के बारे में पत्रकारों को सम्बोधित किया।

डीसी अतुल कुमार द्विवेदी ने जिले के विकास कार्यों के बारे में पत्रकारों को सम्बोधित किया।


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने आज सैक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के तमाम पत्रकारों के साथ प्रैस कान्फ्रैंस की। उन्होंने जिले के विकास कार्यों के बारे में पत्रकारों को सम्बोधित भी किया। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद शहर में शीघ्र ही 36 सीटी बसें चलाई जायेंगी। उपायुक्त नेे बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत जिले में विकास कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं। उन्होंने सभी तहसीलदारों को आदेश दिया है कि जो भी मेनटिन्नेश बाकी हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि 36 गांवों में शिवधाम योजना के तहत शमशान घाट पक्के बनाए जा रहे हैं जिनमें पानी, शैड, बाउण्डरी वाल व रास्ता प्रमुख रूप से पक्के करवाए जा रहे हैं। सभी गांवों में पीने के पानी के उचित प्रबन्ध करवाए गए हैं। उन्होंने तीनों ब्लाॅकों के एसडीएम को बरसात के पानी के इकट्ठा होने व शहर में गन्दगी फैलने से रोकने के लिए आदेश दिए
हैं | उन्होंने तीनों एसडीएम से कहा कि  नगर निगम के संयुक्तायुक्तों के साथ मिलकर शहर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करें और इको ग्रीन को सही ढंग से चालू करवाएं | उन्होंने कहा कि यदि कोई अवैध कालोनी गिराई जाती है और उसके कुछ दिनों के बाद वहां पर वह कालोनी दुबारा स्थापित होती है तो इसके लिए सम्बन्धित तहसीलदार जिम्मेवार होंगे। उन्होंने बिजली विभाग को भी निर्देश दिए कि ऐसी अवैध कालोनियों में बिजली के मीटर न दिए जायें। यदि कोई मीटर अवैध लगा दिया गया तो उसके लिए बिजली विभाग के सम्बन्धित जेई व एसडीओ जिम्मेदार होंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिले के दोनों ब्लाॅकों को जल्द ही पूर्ण रूप से सक्षम कर दिया जायेगा। इसके लिए तीसरी, पांचवीं व सातवीं कक्षा तक के बच्चों की एक्सट्रा क्लासिज लगाई जा रही हैं। इसके लिए तीनों ब्लाॅकों के एसडीएम ने काफी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि सक्षम योजना के तहत अभिभावकों को भी व्हाट्स ग्रुप से जोड़ा गया है जिससे अभिभावकों में अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सीटी पार्क बल्लबगढ़ में जल्द ही एक लाईब्रेरी भी शुरू की जा रही है।  अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि ई-दिशा केन्द्र को अब जिला स्तर पर सरल तथा ब्लाॅक स्तर पर अंत्योदय केन्द्र खोले गए हैं। जिनमें लोगों की सुविधाके लिए टोकन सिस्टम व सिंगल विण्डो सिस्टम शुरू किया गया है। जोकि विभाग के पोर्टल पर आॅनलाइन जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोर्ट कम्पलैक्स में जल्द ही 60 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जायेंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमीट की दुकाने जो सड़कों किनारे खुली हुई हैं, उन पर शीघ्र कार्यवाही की जाये कि वे खुले में मीट न रखें और ना खुले में जानवर काटें, इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं और बीमारी फैलने का डर भी बना रहता है। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उन पर तुरन्त प्रशासनिक कार्यवाही की जाये।  डीसीपी सैन्ट्रल लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मिटिंग हुई थी जिसमें फैसला लिया गया था कि जल्द ही नेशनल हाइवे पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जायेंगे जिससे टैªफिक पुलिस की सही वर्किंग का पता चलेगा और लोगों को भी सुविधा होगी। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया है कि वे एफआइआर एप व 1091 वुमैन हैल्प लाईन सिस्टम को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करें।  इस अवसर पर हुडा प्रशासक धर्मेन्द्र, नगराधीश बलीना, फरीदाबाद के एसडीएम सतबीर मान, बड़खल के एसडीएम अजय चोपड़ा, बल्लबगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार, नगर निगम के संयुक्तायुक्त अमरदीप जैन के अलावा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।