सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलीफ मटेरियल के प्रबंधन के लिए सराय विद्यालय के जूनियर रेड क्रॉस रवाना।

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलीफ मटेरियल के प्रबंधन के लिए सराय विद्यालय के जूनियर रेड क्रॉस रवाना।


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सराय ख्वाजा के राजकीय आर्ष वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा रेड क्रॉस चंडीगढ़ के आदेशानुसार जिला फरीदाबाद रेड क्रॉस के अध्यक्ष एवं उपायुक्त श्री अतुल कुमार के निर्देशानुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेड क्रॉस व सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्यों को सचिव, जिला फरीदाबाद रेड क्रॉस और प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम कौशिक ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलीफ मटेरियल के प्रबंधन के लिए विद्यालय के जूनियर रेड क्रॉस व सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अधिकारी एवं इंग्लिश लेक्चर रविन्द्र कुमार मनचन्दा के नेतृत्व में केरल हाउस के लिए रवाना किया। केरल हाउस में विद्यालय के ये सदस्य जिला प्रशिक्षण अधिकारी रेड क्रॉस ईशान कौशिक के साथ राहत कार्य प्रबंधन में सहायता करेंगे। रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि केरल हाउस में जूनियर रेड क्रॉस व सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्य आज 27 अगस्त से ले कर 29 अगस्त तक राहत कार्यों के प्रबंधन में मदद करेंगे, इस दौरान ये सभी सदस्य और ब्रिगेड अधिकारी 30 अगस्त अर्थात वापसी तक केरल हाउस में प्रवास करेंगे। रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि यहाँ केरल हाउस में प्रोटोकॉल अधिकारों एम सलीम और हरियाणा रेड क्रॉस के पदाधिकारियों के दिशानिर्देशनुसार राहत सामग्री और रिलीफ मटेरियल का प्रबंधन किया जा रहा है जिस में सरॉय ख्वाजा के सदस्य बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर रहे है। हरियाणा राज्य के रेड क्रॉस के महासचिव श्री डी आर शर्मा ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेड क्रॉस व सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्यों की केरल बाढ़ पीडितों के लिए राहत कार्यों में मदद के लिए सराहना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...