सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध रुप से भारत मे रह रहे पाँच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार,बोर्डर से तारों के नीचे से अवैध रूप से दलालों ने भेज दिया भारत में कोसीकलां पुलिस व एलआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर पकडा।

अवैध रुप से भारत मे रह रहे पाँच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार,बोर्डर से तारों के नीचे से अवैध रूप से दलालों ने भेज दिया भारत में कोसीकलां पुलिस व एलआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर पकडा।


रिपोर्ट :- जितेन्दर पांचाल 

कोसीकलां। मुखबिर की सूचना पर कोसीकलां पुलिस व एलआईयू ने पांच बांग्लादेशी नागरिको को कोसीकलां ईदगाह के पास से कूडा बीनते हुए गिरफतार किये है। बांग्लादेशी नागरिकोें ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्हे बोर्डर पर लगे तारों के नीचे से ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर अवैध रूप से लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसीकलां पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जिनकी भाषा यहा की नही है कूडा बीनने का काम करते है। इस सूचना पर एलआईयू मथुरा व कोसीकलां पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच बांग्लादेशी लोग बच्चु सरदार पुत्र मुहिरुद्दीन नि0 कटाबुनिया थाना पाईकसा जिला खुलना बांग्लदेश, हफीजुल पुत्र तुफैल निवासी श्याम नगर थाना पाईकसा जनपद खुलना बांग्लादेश, असरफ अली पुत्र मौहम्मद अली मुल्ला निवासी गोविन्दपुर थाना पाईकसा जनपद खुलना बांग्लादेश, रशीदा उर्फ रशूदा पत्नी हफीजुल निवासी कटाबुनिया थाना पाईकसा जनपद खुलना बांग्लादेश, श्रीमती मोरियम पत्नी बच्चु सरदार निवासी बांग्लादेश को गिरफतार कर लिया। ये लोग टूटी फूटी हिन्दी बोल रहे थे।
उन्होने पूछताछ में बताया कि साहब हम लोग पिछले दो तीन सालो से होडल मे पदम सिहं के गोदाम मे रह रहे है हमारे पास कोई आधार कार्ड व पहचान पत्र नही है हमे तो हमारे गांव के गफ्फूर पुत्र शुहेलुद्दीन सरदार निवासी कटाबुनिया अवैध रुप से तारो के नीचे से बार्डर पार कराता है और पैसा लेता है तथा ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर धोखे से भारत ले आता है। हम लोग बार्डर से तारो के नीचे से चोरी से निकलकर भारत आये है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...