सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा:-मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में भारत रत्न, शिखरपुरुष,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व०अटल बिहारी वाजपेयी की देहवासान उपरांत आम नागरिकों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन।


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


बगहा:-बगहा नगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में भारत रत्न, शिखरपुरुष, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व०अटल बिहारी वाजपेयी की देहवासान उपरांत आम नागरिकों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सिंह ने किया।और मुख्य अतिथि सांसद सतीश चंद्र दुबे,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मधुकर राय, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अनिल मिश्र रहे ।
सभी दलों के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।और दो मिनट का मौन धारण किया गया।शोक सभा को संबोधित करते हुए वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने से लेकर देश मे समाजिक समरसता का संचार कर हमारे प्रधानमंत्री अटल जी दुनिया के मान चित्र पर अटल हो गये है । दुनिया हमारे प्रधानमंत्री के अद्भुत साहस और समरसता समाज के समान्जस के लिए मिशाल दिया करेगी । हमे उनके कविता जिससे हमे आत्म विश्वास मिलता है उनकी यादो की धरोहर को संयोकर उनके सपनो को सकार करना है। वही भाजपा जिलाध्यक्ष  राम सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति में उनकी रिक्तता को कभी नही भरा जा सकेगा। प्रखर वक्ता और ईमानदार राजनीतिज्ञ के रूप में जो छाप उन्होंने छोड़ी, उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।मौके पर ओमनिधि वत्स,अचिन्त्य कुमार लला,दीपक राही,ऋतु जयसवाल, सुरेश गुप्ता,शिपु चौबे,बलराम राय,कमलेश शर्मा,प्रमोद साह,हेमराज पटवारी,राकेश राव, राजेश कुमार गुप्ता,विजय कुमार गुप्ता,सतीश वर्मा,सोमेश पांडेय,मुन्नू तिवारी,रामविलास सिंह, सुजीत चौरसिया,भीष्म सहनी, दयाशंकर सिंह,सुरेश राम,राकेश सिंह,चन्द्रशेखर पांडे, सुमित कुमार, दिवाकर चौधरी, रजनी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा वन्दना देवी,पर्स महतो अमरेश श्रीवास्तव, पवन सिंह,विरेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।