सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोटरी क्लब ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।

नरकटियागंज:-रोटरी क्लब ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।


चंदन गोयल की रिपोर्ट

नरकटियागंज: रोटरी क्लब नरकटियागंज द्वारा गुरुवार के दिन कन्या मध्य विद्यालय नरकटियागंज में 100 बच्चों को भोजन से पूर्व हाथ धोने की विधि बतलाई एवं उसका अभ्यास कराया ।उपसचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छ्ता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि  एक मिली ग्राम मल में 1000 जीवाणु 10000 वैक्टेरिया और 100000 वायरस मिले होते है जो मक्खियों द्वारा हमारे भोजन के माध्यम से तथा हमारे हाथ एवं शरीर के अन्य भाग पर बैठने से शरीर में प्रवेश कर जाते है इसी लिए हमें हमेशा शौच के बाद और भोजन से पहले हाथ को साबुन से ही धोना चाहिये ।अध्यक्ष उमेश जायसवाल ने बताया  कि रोटरी क्लब भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस वर्ष प्रत्येक माह किसी न किस विद्यालय में इस कार्यक्रम को चलाने के लिए कटिबद्ध है जिससे हमारे बच्चे  बीमारियों के दुष्प्रभावों से बचे रहे ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने रोटरी क्लब को धन्यवाद दिया जो इस प्रकार के आयोजन कर बच्चों और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहें है इस अवसर पर सचिव कुन्दन कुमार ,प्रो एन डी ओझा ,डॉ फैसल सिद्दीकी, डा तबरेज आलम ,सुरेश जायसवाल,अवध किशोर सिन्हा, कोषाध्यक्ष वर्मा प्रसाद  सीआरसीसी प्रमोद पासवान, शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी, सुमन कुमार ,मुकेश प्रसाद, रेजावूल रहमान, विपुल भार्गव व अन्य शामिल रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।