सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

N S U I छात्रों और पुलिस के बीच हुई हाथापाई – पुलिस ने किया लाठी चार्ज

N S U I छात्रों और पुलिस के बीच हुई हाथापाई – पुलिस ने किया लाठी चार्ज 


रिपोर्ट - बीआर मुराद

फरीदाबाद : सरकारी नेहरू कॉलेज में पुलिस ने आज छात्रों पर जमकर लाठियां भांजी, एनएसयूआई के कार्यकर्ता औऱ छात्र पिछले लगभग 24 दिनों से कॉलेज के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए थे, धरने पर बैठे छात्रों ने अचानक उठकर कॉलेज गेट पर जाकर नारेबाजी शुरू कर दी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई, जिसे देखते हुए मौके पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स के जवान और पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और पुलिस की गाड़ी में डालकर थाने ले गए, फिलहाल पुलिस ने 7-8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। ये तस्वीरें फरीदाबाद के सरकारी नेहरू कॉलेज की है जहां एनएसयूआई के कार्यकर्ता और छात्र हिंसक हो गए जिन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा, बीते कल भी प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया था जिसके बाद पुलिस के कुछ कहासुनी भी हुई थी, लेकिन आज प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज जा रहे छात्रों को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की और गेट पर दोबारा ताला लगाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर तैनात पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के बीच धक्का-मुक्की से शुरू हुई घटना ने बड़ा रूप अख्तियार कर लिया और प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने और खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा, पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और 7-8 युवकों को गिरफ्तार कर इलाका चौकी में ले गए जहां धारा 107-151 के तहत मुकद्मा दर्ज कर लिया गया।
वहीं जब इस सारे मामले पर हमने कॉलेज प्रबंधन से बात की तो उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के कुछ युवक पिछले काफी दिनों से कॉलेज गेट के सामने धरने पर बैठे हुए हैं जो कॉलेज के पूर्व के छात्र रहे हैं अब इन्होंने 20 प्रतिशत अतिरिक्त सीटें, कॉलेज की नई बिल्डिंग बनाने और टॉयलेट आदी की मांग की हुई थी हमने इनसे ज्ञापन ले लिया है और संबंधित अधिकारियों को दे दिया है, इस प्रदर्शन में कॉलेज के कोई छात्र नहीं है हमने लिखित में शिकायत पुलिस को दे दी है जिस पर कार्यवाही की जा रही है।
वहीं छात्रों की गिरफ्तारी को लेकर युवा आगाज छात्र संगठन ने नेश्नल हाईवे नंबर 2 पर कॉलेज के पास ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।