सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वाहन चेकिंग के दौरान 70 किलो गांजे के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार।

चौतरवा:- वाहन चेकिंग के दौरान 70 किलो गांजे के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार।


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा/चौतरवा:- बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना पुलिस ने रविवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान एनएच28बी के मुख्यमार्ग पर इंग्लिशिया धरमकता चौक से 70 किलो गांजा बरामद करते हुए तीन कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है। एवं गांजा कारोबारियों के पास से दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक अरिन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि नेपाल से गांजा लेकर कारोबारी  नरकटियागंज के रास्ते से उतर- प्रदेश निकलने वाले है। उन्होने बताया कि गुप्त सुचना के आलोक मे चौतरवा थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व मे पुलिस पदाधिकारियों की टीम धरमकता चौक पर जाल बिछाते हुए घेराबंदी शुरु कर दी।एवं वाहन जांच के क्रम मे लौरिया के तरफ से आ रही दो मोटरसाइकिलों की जांच  की गयी तो जांच के क्रम मे दोनो मोटरसाइकिल पर चार बोरा गांजा बरामद किया गया। गांजा के साथ तीन कारोबारियों को मौके पर ही गिरफ्तार करते हुए उनकी दो मोटरसाइकिल डिस्कवर जिसका न यूपी 53 - 7112  एवं हिरो होन्डा प्लस न बीआर 22 Z 4036 को जब्त की गयी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार गांजा कारोबारी धनहा थाना क्षेत्र  के धनहा गॉव स्थित मुसहर बीन टोली गॉव के गुलाब गद्दी,शेराजूल गद्दी व रमेश कुशवाहा है। उन्होने बताया कि बरामद गांजा कि किमत अंतराष्ट्रीय बाजार मे लगभग पांच लाख से अधिक कि है।पुलिस अधिक्षक ने बताया कि रमेश कुशवाहा गांजा तस्करी का मास्टर माईन्ड है। तथा गांजा की बडे पैमाने पर कारोबार करता है। तथा जब्त मोटरसाइकिल भी दोनों उसी की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l