सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर एस-ई से मिले यशवीर डागर

बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर एस-ई से मिले यशवीर डागर



फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट


फरीदाबाद: एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर आज पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर के नेतृत्व में कई कालोनियों के लोगों ने सेक्टर-23 स्थित बिजली कार्यालय में अधीक्षण अभियंता पीके सोलंकी से मुलाकात की। इस दौरान यशवीर डागर ने अधीक्षण अभियंता के समक्ष क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याएं रखते हुए बताया कि नंगला पार्ट-1, 2, उडिय़ा कालोनी, सेक्टर-55 और उत्तम नगर के लोग बिजली के लगने वाले अघोषित कटों से बेहद परेशान है। गर्मी के मौसम में लगने वाले लम्बे-लम्बे बिजली कटों के चलते उनका जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। श्री डागर ने बताया कि उडिय़ा कालोनी में एक फीडर लगा हुआ है, जो 300 किलोवाट है, जिससे यहां बिजली सप्लाई हो रही है परंतु लोढ अत्यधिक होने के कारण यहां 12-12 घण्टे बिजली के कट लग रहे है, जिससे लोग खासे परेशान है। वहीं उन्होंने बताया कि जीवन नगर में भी सेक्टर-25 से बिजली सप्लाई होती है, वहां भी अत्याधिक लोढ होने के कारण अक्सर बिजली फाल्ट होते रहते है, जिससे कट लगते है वहीं यहां की बिजली की लाईनें भी जर्जर हाल हो रही है, जिससे अक्सर शार्ट सर्किट होता रहता है। इन समस्याओं को सुनने के बाद अधीक्षण अभियंता पीके सोलंकी ने श्री डागर व उनके साथ आए लोगों को बताया कि नंगला पार्ट-1-2, उडिया कालोनी, सेक्टर-55, उत्तम नगर में बिजली की समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग ने नेकपुर में जमीन एक्वायर कर ली है और वहां जल्द ही 66 केवीए का सब स्टेशन बना रहे है, जिससे बिजली की समस्या का पूरी तरह से निराकरण हो जाएगा। फिलहाल के लिए उन्होंने एक्सईएन व एसडीओ को निर्देश दिए कि जब तक यह सब स्टेशन नहीं बन जाता, जब तक 4-5 ट्रांसफार्मर यहां लगवाए जाएं, जिससे कि लोगों को परेशानी न हो। इसके अलावा जीवन नगर पार्ट-1 में भी अत्याधिक लोढ के चलते बिजली की किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि विभाग जल्द ही यहां नई तारें लगवाएगा और एक कैम्प लगवाकर लोगों को निशुल्क लोढ बनवाने के लिए कहेगा, जिससे कि यहां ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढाई जा सके और लोगों को बिजली किल्लत का सामना न करना पड़े। अंत में यशवीर डागर ने श्री सोलंकी का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि क्षेत्र में व्याप्त बिजली की समस्याओं का वह समय रहते समाधान करवाने का भरसक प्रयास करेंगे। इस मौके पर श्री डागर के साथ मुख्य रुप से भाजपा पाली मंडल अध्यक्ष राजपाल दहिया, डबुआ मंडल अध्यक्ष संजीव सोम, जवाहर कालोनी मंडल अध्यक्ष रमेश बिष्ट, डा. मनोज सिंह, राजेश शर्मा, संजय डागर, शिव कुमार शर्मा, उस्मान प्रधान, मंजीत सिंह, शशिकांत, रामबीर डागर, मेहर सिंह, शमशेर रावत, पंकज सिंह, हर्षन सिंह, गोल्डी रावत, मेहर चंद, संजय कुमार, सहित अनेकों लोग मौजूद थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...