सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत रतन एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर एम.ए.वाई.सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पूरे विद्यालय परिवार के द्वारा शोक सह श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन।

बगहा:- भारत रतन एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर एम.ए.वाई.सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पूरे विद्यालय परिवार के द्वारा शोक सह श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन।  

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा(18अगस्त2018):- भारत रतन एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरे  विद्यालय परिवार के द्वारा  शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक महोदय आचार्य स्वामी पद्मेश ने अटल जी  के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की वाजपेयी की नेतृत्व क्षमता, मंत्रमुग्ध करने वाली भाषण कला, आदर्श व्यक्तित्व, दार्शनिक, देशभक्ति का जज्बा और सबसे अधिक उनकी मानवीय विशेषताएं जैसे दया,नम्रता और विचारधारा के मतभेदों के बावजूद विरोधियों को जीतने की उनकी शानदार क्षमता के प्रदर्शन ने उनके सार्वजनिक जीवन में सबसे अधिक प्रभाव डालाममुझे अटल जी बहुत याद आएंगे."
विद्यालय के सभी बच्चों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए , तथा उनके जीवन- दर्शन को अपने जीवन उतारने का संकल्प लिया।सभा को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश “देव” ने कहा कि  21वीं सदी के सशक्त, सुरक्षित भारत के लिए अटल जी ने जो किया, वह अभूतपूर्व है।
उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि था।बाकी सब का कोई महत्त्व नहीं। सिर्फ एक ताकत उनके भीतर काम करती थी। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में नए रास्ते बनाए और तय किए।"आंधियों में भी दीये जलाने" की क्षमता उनमें थी।पूरी बेबाकी से वे जो कुछ भी बोलते थे,सीधा जनमानस के हृदय में उतर जाता था।अपनी बात को कैसे रखना है,कितना कहना है और कितना अनकहा छोड़ देना है,इसमें उनकी महारत थी ।  शायद उनकी रिक्ति कोई भर पाये।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों, शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसमें जितेन्द्र कुमार,आर्यन दुबे,अनिल यादव,दिनानाथ प्रसाद,उपेंद्र कुमार,अनिल शर्मा,अनुप कुमार,कोमल,ममता शालिनी,प्रिया,कोमल कश्यप शबाना,कृति,पल्लवी सहित स्कूल के तमामं बच्चे बच्चियां उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...