सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

युवा भारत, समृद्ध और खुशहाल भारत

युवा भारत, समृद्ध और खुशहाल भारत



( हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व विचारक )

भारतीय युवाओं का इतिहास यह दर्शाता है कि मानव संसाधन का बहुत ही महत्वपूर्ण और सक्रिय अंग होने के नाते युवा वर्ग ने हमेशा ही स्वतंत्रता एवं शांति के रक्षक के रूप में समाज की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभायी हैं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इसने महान बलिदान दिये और उसके उपरांत सदैव देश के विकास के लिए आगे आए। लिहाजा, पूर्व राष्ट्रपति श्री अब्दुल कलाम ने ठीक ही कहा थाः  स्वतन्त्रता से पूर्व के दिनों में स्वतन्त्र भारत हमारा सपना था। परन्तु आज विकसित भारत हमारा सपना है, केवल युवा वर्ग ही ऐसा वर्ग है जो राष्ट्र को बेरोजगारी और भूख से मुक्ति, अज्ञान और निरक्षता से मुक्ति, सामाजिक अन्याय और असमानता से मुक्ति, बीमारी और प्रकृति विनाश से मुक्ति दिला सकता है,  और सबसे बढ कर सार्वभौम आर्थिक और पश्च‍िमी सभ्यता के प्रभावों से मुक्ति दिला सकता हैं।

इस संदर्भ में जब हम अपने समाज पर नजर डालते हैं तो पाते हैं कि देश की  65 फीसदी जनसंख्या युवा वर्ग में आती हैं। इसका मतलब यह हुआ कि लगभग 85 करोड युवा जो कि 15-35 वर्ष के आयु वर्ग में हैं। परन्तु, यह सब कुछ विकास के मार्ग में आने आने वाली बाधाओं को दूर किये बिना प्राप्त नहीं किया जा सकता। स्वतंत्र भारत में विकास के मार्ग में आने वाली प्रमुख बाधाओं में से एक बाधा यह है कि गरीबी को समाप्त करने वाले हमारे कार्यक्रमों का एक दम से असफल होना और परिणामस्वरूप युवकों में बेरोजगारी का बढ जाना। बेरोजगार युवक बडी आसानी से असामाजिक और राष्ट्र विरोधी ताकतों के हाथों का खिलौना बन जाता हैं।

स्पष्ट तौर पर युवाओं को समग्र ग्रामीण विकास की गतिविधियों और विभिन्न प्रकल्पों की अंतर्निहित शक्तियों को समझना चाहिए। स्वावलम्बी, समृद्ध, समर्थ और सुखी गांव का आधार होगा रोजगारयुक्त युवा। अकुशलता से हमारी बहुत ही मूल्यवान राष्ट्रीय पुननिर्माण के लिए तैयार, दुनिया की सबसे बडी युवा श्रम शक्ति का अपव्यय हो रहा है। इस स्थिति के अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व सभ्यतामूलक दुष्परिणाम हो सकते है। भारत में श्रम शक्ति की औसत वार्षिक वृद्धि लगभग 1 करोड है। परंतु हमारा संगठित क्षेत्र इतने रोजगार उपलब्ध करवाने में असमर्थ है। अतः रोजगार सृजन, आय का सृजन, रोजगार के नए अवसरो को कृषि तथा लघु उद्योगों, सेवा के क्षेत्रों में नवनिर्माण करना होगा।

प्रत्युत, युवाओं के वास्ते क्रियांवित विकास की गति जल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के गैर-जिम्मेदाराना प्रयोग और शोषण से भी प्रभावित होती हैं। पारिस्थतिकी दृष्टि से भू-जल के साथ-साथ वर्षा के जल का उचित उपयोग और संरक्षण बहुत ही जरूरी हो गया है ताकि देष के विभिन्न भागों में प्रतिवर्ष पडने वाले सूखे और बाढ आने की घटनाओं को कम से कम किया जा सकें। कुल मिलाकर ऐसा लगता हैं कि प्रतिवर्ष आपदाओं जैसे कि बाढ, सूखा, बादलों के फटने आदि जैसी घटनाओं के कारण होने वाली भारी भरकम आर्थिक नुकसान के कारण भी हमारे विकास के प्रयासों को बडा धक्का पहुंचता हैं। पर्यन्त युवाओं के विकास की योजना प्रभावहीन हो जाती हैं। यह समस्या आने वाले दिनों में और गंभीर हो जाएगी गोया हम क्षेत्रीय आधार पर आपदा प्रबंधन के निहितार्थ कोई प्रभावशाली नीति नहीं अपनाते।

इसीलिए, यह आज की मांग है कि भारत का युवा वर्ग सरकार द्वारा चालायी जाने वाली विकास की गतिविधियों को सफल बनाने के लिए अथक और गंभीर प्रयास करें। नि-संदेह सरकार रोजगार पैदा करने के लिए बडे पैमाने पर युवकों को स्वरोजगार और कौशल दक्षता के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार सभी के लिए प्राथमिक शि‍क्षा, सम्पूर्ण साक्षरता और सभी के लिए स्वास्थ्य के राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में भी कार्य कर रही हैं।

स्तुत्य, भारत सरकार के ‘स्किल इंडिया‘, ‘मेक इन इंडिया‘ और कौशल विकास और कुशल भारत कार्यक्रम तथा ‘नशा मुक्त युवा अभियान‘ उन्नमुखीकरण और दुर्व्यवसन मुक्ति के अभिप्राय संचालित हैं। अलावे राष्ट्रीय युवा नीति 2014 और राष्ट्रीय कौशल विकास और उद्यमशलिता नीति 2015 के तहत शि‍क्षा, कुशलता और उद्यमशि‍लता के द्वारा युवाओं में अधिक क्षमता का विकास करना। यद्यपि इन प्रयासों को तभी सफलता मिलेंगी जब समाज में व्यापक स्तर पर युवा शक्ति को आने वाली चुनौतियों के मुकाबले के वास्ते और विकास गतिविधियों में योगदान करने के लिए उठ खडा होना होंगा। तभी युवा भारत का अधिष्ठान समृद्ध और खुशहाल भारत पुननिर्माण करेगा।

                                           हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व विचारक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l