जुबिलेंट भारतीय फाउंडेशन ने तारा अक्षर+ की नवसाक्षर महिलाओं के सिलाई प्रशिक्षण शुभारंभ किया
भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चोली साहबुद्ददीनपुर में सहायक खंड विकास अधिकारी श्री ए पी वैष्णव ने जुबिलेंट भारतीय फाउंडेशन की ओर से नई दिशा कार्यक्रम के तहत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया I यह प्रशिक्षण 30 दिन तक चलेगा जिसमें तारा अक्षर + की नवसाक्षर महिलाएं स्वरोजगार हेतु सिलाई करना सीखेंगी और उसके बाद अपना खुद का रोजगार करेंगी I सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर महिलाओं को महिला परिधान एवं अन्य तरह की सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा I डेवलपमेंट अल्टरनेटिव नई दिल्ली की ओर से चलाया जा रहा तारा अक्षर + कार्यक्रम भगवानपुर ब्लॉक के 28 गांव में विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से संचालित हो रहा है जिसके अंतर्गत अब तक उत्तराखंड में 2000 के आसपास महिलाएं साक्षर हो चुकी हैं I साक्षर होने के उपरांत इन महिलाओं को भिन्न भिन्न प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से स्वरोजगार प्रशिक्षण कराया जा रहा है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके I जुबिलेंट कंपनी की और से आए प्लांट हेड प्रशांत कुमार नायक ने सभी महिलाओं को स्वरोजगार के लाभ बताये और कैसे स्वरोजगार कैसे बढ़ाया जा सकता है उसके बारे में जानकारी दी I तारा अक्षर+ कार्यक्रम के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजीव पांडेय ने महिलाओं को प्रशिक्षण केंद्र पर समय से आने के लिए आग्रह करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी I जुबिलेंट के कार्यक्रम समन्वयक आसिफ एहसान ने सभी अतिथिगणों का धन्यवाद देते हुए जुबिलेंट भारती फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी कि भगवानपुर ब्लॉक के कुछ गांव में डिजिटल बस के माध्यम से कंप्यूटर साक्षरता एवं स्वास्थ्य पहरी कार्यक्रम चलाया जा रहा है I इस मौके पर जुबिलेंट की ओर से एचआर हेड समीर चौधरी डेवलपमेंट अल्टरनेटिव की ओर से ब्लॉक समन्वयक राव आशकार, पारस, मूईद, पूजा, कुलसुम, नरेंद्र कुमार, विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी के संस्थापक राजबहादुर सैनी ग्राम प्रधान पति साजिद अहमद एवं गांव की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीI
रिपोर्ट-हर्षित पटेल

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें