चौतरवा:-युवा लोक जनशक्ति पार्टी की एक बैठक हुई।
बगहा संवाददाता दिवाकर कुमत
बगहा/चौतरवा(07अगस्त2018):-बगहा एक प्रखण्ड के नदवा पोखरा पर युवा लोक जनशक्ति पार्टी की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने किया। वही संचालन युवा जिला प्रवक्ता राम भजु कुशवाहा ने किया।बैठक में मुख्य रूप से युवा लोजपा जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने कार्यक्रताओ को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन मे कोई मत-भेद नहीं ह। विपक्ष राजद महागठबंधन को डर बना है कि बिहार मे दस भी सिट पर जीत हासिल नहीं हो पाएगी। इसी को लेकर महा गठबंधन मे अभी से ही दरार दिख रहा है। श्री द्विवेदी ने शासन प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि बगहा पुलिस जिला मे अवैध वसुली प्रशासनिक के द्वारा कराया व किया जाता है वही बैठक मे मुख्य अतिथि लोजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश्वर राव ने बताया कि 11/8/2018 को एक हजार कार्यक्रताओ के साथ रेल मार्ग से शाम 4 बजे बगहा रेलवे स्टेशन पर सभी कार्यक्रताओ को एक जुट होने का आवाहन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से रामजी यादव, उमेश माली,प्रमोद सिंह, धुरर्इ कुशवाहा, जीवन सरकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें