सड़क दुर्घटना में एक युवक की मोत , दूसरा गंभीर रूप से घायल , परिजनों में शोक की लहर
रिपोर्ट :- जितेन्दरपांचाल
नेशनल हाईवे 2 पर शाम 5 बजे अकबरपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में वृंदावन के एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है
बताया जाता है कि वृंदावन नगर पालिका के पूर्व सभासद उस्मान कुरैशी का 24 वर्षीय पुत्र आमीन निवासी सीएफसी चौराहा वृन्दावन अपने मित्र शाकिर पुत्र काले उम्र 22 वर्ष के साथ शेरगढ़ से वृन्दावन लौट रहा था। जैसे ही वे अकबरपुर के पास पहुंचे ही थे कि आगे से आवारा जानवर आने बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें आमीन के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी और शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल शाबिर को नजदीक के केडी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
अकबर पुर हल्का प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि बाइक के सामने आवारा जानवर आ जाने से बाइक पलट गई जिससे आमीन का सिर फट गया उसकी मौके पर मोत हो गयी।
परिजनों ने कोई fir नही कराई है।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पुलिस को सौप दिया। शाबिर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें