बगहा दो प्रखण्ड के क्षेत्रांतर्गत विकास मित्रों का बैठक अनुमंडल कार्यालय बगहा के मैदान में हुआ सम्पन्न।
बगहा:-बगहा दो प्रखण्ड के क्षेत्रांतर्गत विकास मित्रों का बैठक अनुमंडल कार्यालय बगहा के मैदान में हुआ सम्पन्न।
बगहा दिवाकर कुमार
बगहा(10अगस्त2018):- बगहा दो प्रखण्ड के क्षेत्रांतर्गत विकास मित्रों का बैठक अनुमंडल कार्यालय बगहा के मैदान में सम्पन्न हुआ।जिसमें विकास मित्र संघ के अध्यक्ष हीरा राम के अध्यक्षता में जिला परियोजना सह जिला कल्याण पदाधिकारी बेतिया पत्रांक 914 के आलोक में महादलित परिवार का डेटा संकलन(विकास रजिस्टर) के तर्ज पर सभी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के परिवारों को जोड़ने हेतु विकास मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया। एवं विकास रजिस्टर में एससी/एसटी जातियों का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया।बैठक में बताया कि विकास मित्रो द्वारा विकास रजिस्टर तैयार किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के 55 जातियों को विकास रजिस्टर तैयार कर चिन्हित किया गया । उसी तर्ज पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का एक विकास रजिस्टर तैयार करना हैं।जैसे महादलित परिवार को क्या- क्या लाभ मिला है अभी तक क्या- क्या लाभ नही मिला है। उसी तर्ज पर सभी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति परिवार में कौन सा लाभ प्राप्त है। कौन सा लाभ प्राप्त नही हैं।उसको मोबलाइज ढंग से सर्वे करके उन सभी परिवारों को लाभ पहुँचना हैं। जिसके लिए बायोडाटा बनाया जा रहा है।बगहा दो प्रखण्ड क्षेत्र के सभी विकास मित्रों को अपने अपने नगर व पंचायत में जिस ढंग से विकास महादलित का रजिस्टर तैयार किये है।उसी ढंग से उसी तर्ज पर एससी/एसटी परिवार का विकास रजिस्टर तैयार करेंगे।और यह पूरा ब्यौरा विकास रजिस्टर तैयार कर बिहार महादलित विकास मिशन,कार्यालय पटना भेजा जाएगा।मौके पर वीरेंद्र राम,राजू राम, श्वेता कुमारी, सोनी देवी,रोहित राम,प्रियंका कुमारी किरण कुमारी,बबिता कुमारी,सरोज कुमारी,अनिता देवी,पप्पू बैठा,लक्ष्मण राम सहित दर्जनों विकास मित्र उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें