सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला को ओडीएफ करने के लिए मिशन मोड में कार्य करना होगा: डीएम।

बेतिया:- जिला को ओडीएफ करने के लिए मिशन मोड में कार्य करना होगा: डीएम।


मोहम्मद रिजवान

बेतियाः जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, डाॅ0 देवरे ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला को ओडीएफ करने के लिए सभी अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करना होगा। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करनी होगी। इस कार्यक्रम को महज सरकारी कार्यक्रम समझने से उद्येश्य की पूर्ति नहीं होगी।
वे ʹस्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, 2018ʹ के लाॅचिंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले को ओडीएफ करने में सभी बीडीओ को महती भूमिका निभानी होगी। लोगों को शौचालय बनाने के साथ-साथ उन्हें व्यवहार परिवर्तन के लिए भी प्रेरित करना होगा। इस हेतु नियमित रूप से सुबह शाम फाॅलोअप कार्यक्रम चलाना होगा। लोगों को जागरूक करने हेतु रात्रि चैपाल का आयोजन करनी होगी। उन्होंने कहा कि रात्रि चैपाल में वे भी शरीक होंगे और जिलास्तरीय पदाधिकारियों को भी जागरूकता कार्यक्रम के करने हेतु क्षेत्र में भेजा जायेगा।
उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला में शौचालय निर्माण का कार्य सामान्य गति से चल रहे है। इस गति से लक्ष्य को प्राप्त करने में काफी विलंब होगी। उन्होंने सभी बीडीओ एवं प्रखंड समन्वयकों को लीडरोल में कार्य करने हेतु निदेशित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति एक माहौल बनाने की आवश्यकता है। इसमें सभी लोगों/समुदायों/पंचायत प्रतिनिधियों/जनप्रतिनिधियों से सहयोग लिया जाय। वार्ड समिति को एक्टीव किया जाय। वाररूम को फंक्शनल किया जाय। इसके बाद वे स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, 2018 लोगों का विमोचन किये।
आज दिनांक-10.08.2018 को जिला सभा भवन में जिला जल स्वच्छता समिति, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (SSG)-2018 का शुभारंभ किया गया। सभा में उपस्थित डीडीसी, रवीन्द्रनाथ प्रसाद सिंह द्वारा बताया गया कि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्यों एवं जिलों की रैंकिंग निर्धारण हेतु 1 अगस्त से 31 अगस्त तक स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामित स्वतंत्र सर्वेक्षण एजेंसी राज्य के सभी जिले के चयनित गांवों में जाकर शौचालय निर्माण व इसके सतत उपयोग एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का आकलन करेगी। इस कार्यक्रम में डीडीसी, एडीएम सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड प्रबंधक, जीविका, प्रखंड समन्वयक, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सिविल सर्जन, बेतिया, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, जिला समन्वयक, एसबीएम-जी, जिला सलाहकार, आईईसी, एसएलडब्लूएम एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री बद्रीनाथ तिवारी ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l