सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छेड़छाड़ की शिकार दलित महिला के ऊपर दरोगा बना रहे सुलह करने का दवाब

छेड़छाड़  की शिकार दलित महिला के ऊपर दरोगा बना रहे सुलह करने का दवाब




उन्नाव।

दलित महिला के साथ गाँव  के कुछ लोगो ने छेड़छाड़ कि जब उसने इसकी शिकायत थाने मे की तो उल्टा उसको सुलह करने का दवाब बनाया गया।जानकारी के अनुसार ग्राम मिर्जापुर सुमहारी थाना पुरवा , तहसील पुरवा,  घटना जिसमे एक दलित महिला    कृष्णा देवी पत्नी राम खेलावन व उसकी पुत्री कविता को  कुछ शरारती लोगो ने   ने शौच से वापस आते समय बिना किसी वजह के छेड़ खानी किया तथा विरोध करने पर  दोनों दलित मां व उसकी बेटी को पीट दिया । बाद में दलित महिला के घर पर शोहदों व  शोहदों के परिवार के अन्य सदस्यों ने चढ़ाई कर उसे जाति सूचक शब्दो की घिनौनी गालिया दी साथ ही पुनः मारने की धमकी भी दी। दलित महिला का पति घर पर नही था तो वे महिला को धमकी भी देते रहे कि बुलाओ अपने आदमी को अभी उसे भी पीटते है।महिला द्वारा पुरवा कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया है।  पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही करने के बजाय उस पर दरोगा द्वारा धमकी देने साथ ही आवेदन पत्र में लिखी फरियाद को बदलने का दबाव बनाया गया ।परन्तु महिला द्वारा जब प्रार्थना पत्र में लिखी भाषा को जब नही बदला गया तो महिला के पति रामखेलावन पर दरोगा सर्वेश के द्वारा धमकी  दी गई की आप को देख लेंगे आप बहुत उड़ते हो ।दलित महिला व पुत्री अभी भी डरी सहमी है  क्योकी जिस मोहले की घटना  है, उस मुहल्ले में उस दलित का अकेला घर है। अतः महिला के अनुसार उसे अभी भी कोई घटना घटने की आसंका है ,क्यो की महिला दलित वर्ग से आती है।इसलिए कोई पड़ोसी उसके बचाव में नही है। शाम को जब महिला घर नही गई तो उसकी डॉक्टरी कराकर किसी भी तरह अपना बचाव करते हुए कोतवाली प्रभारी ने   रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही करने  का आस्वासन दिया। परन्तु दरोगा के इस ब्यवहार से तो लगता है कि पीड़ित को न्याय की जगह उसे और अपमानित किया गया।क्यो की महिला द्वारा प्रार्थना पत्र सुबह ही कोतवाली में दे दिया गया था परंतु शाम तक कार्यवाही न कर उसे दरोगा द्वारा धमकाना व डराना जिससे उसे डर है कि पुलिस द्वारा उसके पति रामखेलावन पर फर्जी मुकदमा का तानाबाना बुना जा रहा है।

रिपोर्ट-लालकमल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।