हिन्दू सेना का स्थापना दिवस व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनायाl
दिनांक 10/अगस्त/2018 को हिन्दू सेना ने जिला कार्यालय उन्नाव में हिन्दू सेना का स्थापना दिवस मनाया । इस उपलक्ष्य में पदाधिकारियो ने जिला कार्यालय में सुंदरकाण्ड पाठ किया और महाआरती के पश्चात राहगीरों में फल वितरण किया व सायं काल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विष्णु गुप्ता जी का जन्मदिवस केक काट कर मनाया व आतिशबाजी की । आयोजन में मुख्य रूप से हिन्दू सेना प्रदेश महामंत्री अमित शुक्ला, जिलाध्यक्ष ओमी मिश्रा, जिला महासचिव अनुज ठाकुर, जिला मंत्री शशांक अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह चन्देल, अमित सेंगर, अनूप यादव, अंकित गुप्ता, आलोक शुक्ला, आलोक प्रताप, अरविंद शाहू, आर्यन राणा व अन्य आधा सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट-अमित शुक्ला

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें