सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मतभेद हो सकता है ,मनभेद नहीं होना चाहिए। जहां शिक्षा की बात हो वहां हर हाल में एक होना चाहिए

बगहा:- मतभेद हो सकता है ,मनभेद नहीं होना चाहिए। जहां शिक्षा की बात हो वहां हर हाल में एक होना चाहिए ।

 
बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
             
बगहा:-  नैतिक जागरण मंच के सदस्यों ने उन विद्यालय के प्राचार्यों से मिलने के लिए पहुंचे जो पिछले वर्ष किसी कारण से मंच द्वारा आयोजित मेधा मूल्यांकन प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सके थे ।जब प्रधानाचार्यों से विद्यालय के बच्चों को अनुमंडल स्तरीय मेधा मूल्यांकन प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित करने की बात कहा गया । तब यह बात सामने आई कि नैतिक जागरण मंच वास्तव में बधाई का पात्र है जो जो अनुमंडल के सभी छात्रों को एक प्लेटफार्म पर  लाकर इस तरह का प्रतियोगिता का आयोजन करता है। प्रतियोगिता परीक्षा लगभग सभी विद्यालयों में सामान्य ज्ञान की होती रहती है इसमें कोई संदेह की बात नहीं है लेकिन व्यापक स्तर पर बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ाने की जो मुहिम नैतिक जागरण मंच ने शुरू की है वह सराहनीय और बधाई के योग्य है ।आज जिन विद्यालयों के प्राचार्यों से मुलाकात हुई उनमें एम ए वाई पब्लिक स्कूल,  बाल विकास केंद्र ,  नित्याश्री पब्लिक स्कूल चौतरवा  प्रोजेक्ट गर्ल स्कूल की प्रधानाध्यापिका  ज्ञान ज्योति कोचिंग सेंटर के आदि विद्यालयों के व्यवस्थापकों व प्राचार्यो  से मुलाकात हुई ।जहां की विद्यालयों के बच्चों की पूर्ण भागीदारी पर जोर दिया गया जिसे प्रधानाध्यापकों ने बड़े ही उत्सुकता के साथ स्वीकार किया तथा बच्चों की भागीदारी दिलाने के लिए आश्वासन दिया।  पुनः नैतिक जागरण मंच आप सभी से निवेदन करता है कि बच्चों के भविष्य के लिए हमें आपसी मतभेद को मिटाना चाहिए। शिक्षा के लिए हमें ईर्ष्या जैसे  दुर्गुणों को जगह नहीं देना चाहिए । इस प्रतियोगिता का संबंध किसी व्यक्ति विशेष  नहीं रखताहै।  अपितु यह हमारे क्षेत्र, हमारे देश के भविष्य का सवाल है। अगर हमारे क्षेत्र का एक भी बच्चा प्रतिभावान निकलकर ऊंचे पद को प्राप्त करता है। तो इसमें किसी विशेष विद्यालय की नहीं बल्कि समूचे क्षेत्र का नाम होगा। आइए बच्चों के कल्याणार्थ जनहित में शुरू किए गए अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हम अपने विद्यालय के बच्चों की भागीदारी दिलाकर राष्ट्र हित में एक कदम बढ़ाए यह यह हमारा दायित्व भी है और पुनीत कर्तव्य भी है।
        .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।