सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिवरात्रि के अवसर पर गुडग़ांव-बडख़ल रोड स्थित सुप्रसिद्ध त्रिवेणी हनुमान मंदिर में चढ़ाई गई कांवड़ और इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

शिवरात्रि के अवसर पर गुडग़ांव-बडख़ल रोड स्थित सुप्रसिद्ध त्रिवेणी हनुमान मंदिर में चढ़ाई गई कांवड़ और इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।




फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: शिवरात्रि के अवसर पर गुडग़ांव-बडख़ल रोड स्थित सुप्रसिद्ध त्रिवेणी हनुमान मंदिर में आज कांवड़ चढ़ाई गई और इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपायुक्त निकिता गहलोत, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, पाली क्रेशर जोन के प्रधान एवं आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, दयानंद धनखड़ , दर्शनलाल मलिक ने विशेष रूप से शिरकत की। डीसीपी निकिता गहलोत ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया एवं आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने पुलिस उपायुक्त निकिता गहलोत को पटका पहनाकर स्वागत किया। पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि सनातन धर्म में श्रावण माह का विशेष महत्व है। इस पूरे माह शिव भगवान की पूजा होती है और भक्तजन हरिद्वार एवं गोमुख से जल लाकर अपने-अपने गंतव्य स्थानों पर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। पुलिस उपायुक्त निकिता गहलोत ने कहा कि त्रिवेणी हनुमान मंदिर धर्म और आस्था का प्रतीक है। भगवान हनुमान की इतनी विशाल और भव्य प्रतिमा उन्होंने कहीं नहीं देखी है। यह फरीदाबाद वासियों के लिए गौरव की बात है। आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने इस मौके पर जलाभिषेक किया और भगवान शिव को सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरम्पार है, उन्हीं में समस्त जग का सार समहित है। मंदिर के प्रधान खेमचंद ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद अदा किया और शिव भक्तों को कांवड़ चढ़वाई। उन्होंने कांवड लेकर आए शिव भक्तों के लिए मंदिर परिसर में भोजन सहित सभी सुविधाओं की व्यवस्था की हुई थी। इस मौके पर उनके साथ सब इंसपैक्टर विष्णु मित्र, नारायण, त्रिलोकचंद, राजपाल, श्याम प्रकाश, सतपाल, रिछपाल, देवीलाल, महेन्द्र, सूरजपाल आदि मौजूद थे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l