सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षाँचल के अंचल एक एवं दो की बैठक क्रमशः अलग- अलग दो पालियों में प्रखंड के शिक्षा मुख्यालय,प्रखंड संसाधन केन्द्र में हुई सम्पन्न।

रामनगर:/-शिक्षाँचल के अंचल एक एवं दो की बैठक क्रमशः अलग- अलग दो पालियों में प्रखंड के शिक्षा मुख्यालय,प्रखंड संसाधन केन्द्र में हुई सम्पन्न।



बगहा दिवाकर कुमार

बगहा/रामनगर:-शिक्षाँचल के अंचल एक एवं दो की बैठक क्रमशः अलग- अलग दो पालियों में प्रखंड के शिक्षा मुख्यालय, प्रखंड संसाधन केन्द्र रामनगर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामनगर गगनदेव राम  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक जिला पदाधिकारी महोदय के साथ हुई। अपनी बैठक की बातों को श्री राम ने अक्षरशः समझाया व सख्ती पूर्वक लागू करने की बात कही। पदाधिकारी महोदय ने बताया कि शिक्षक प्रतिकूल मौसम में भी ससमय विद्यालय आयें एवं जायें,शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता के साथ कदापि कोई समझौता नहीं करें।पुस्तक खरीदने हेतु राशि भी विद्यार्थियों के खाते में भेंज दी गई है, प्रधानाध्यापक महोदय अभिभावकों से मिलकर  तीन दिनों के अन्दर किताब खरीदवा दें। विद्यालय से संबंधित सभी पंजियों को भवनहीन विद्यालय भी हर हालत में अपने साथ रखेंगे।स्वच्छता का पूरा ख्याल रखेंगे।चिन्हित बच्चों एवं लम्बे अरसे से अनुपस्थित चल रहे विद्यार्थियों की खोज-खबर लेकर उनका नाम उपस्थिति पंजी से हटाना होगा। अपने द्वारा किए गए पीछले अनुश्रवण के दौरान प्राप्त खामियों को बताते हुए सुधार करने के लिए उन्होंने कहा। बैठक में सभी संकुल समन्वयक, सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापकों में सर्वश्री :-राजेश कुशवाहा,ओवैदुरर्हमान, दिनेश मुखिया,शंभू साह,रमेश कुमार यादव,बृजनंदन सिंह,संकेत शुक्ल,अनिल साह,विजय नाग,जयनंदन राम तथा प्रधान शिक्षिकाओं में  चंदा कुमारी, शीला कुमारी आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।