चौतरवा :- आग लगने से एक आदमी सहित दो गायों की हुई मौत।
बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा/चौतरवा(07अगस्त2018):- बगहा प्रखण्ड एक क्षेत्र के मझौवा गाँव मे अचानक 2 बजे रात में लगी। आग घर में लगने से घर के मुखिया सहित दो गायें जलकर मर गयी। रात में लगभग 2 बजे मुरारी पाठक के बथानी में आग लग गया।जिसको देखकर घर के मुखिया मुरारी पाठक ने आग को बुझाने के लिए बथानी में घुस गए और अपने गायों के रस्सी खोलने लगे।आग इतनी तेजी से फैल गया था कि बथानी का जलता हुआ छप्पर घर के मुखिया के ऊपर गिर गया।बुरी तरह जल गए।घरेलू उपचार के बाद घर वालों ने मुरारी पाठक को लेकर बेतिया एमजेके अस्पताल में चिकित्सा के लिए पहुंचे जहाँ चिकित्सा के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। मुरारी पाठक के दो पुत्र व एक पुत्री है। जो कि अनाथ हो गए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें