बगहा नगर के आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न।
बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा(09अगस्त2018):- बगहा नगर के आदर्श थाना परिसर में महावीरी झंडा जूलुस मेला पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ शशिभूषण सुमन ने किया। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला पूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन को भरपूर सहयोग करें। साथ ही अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाते हुए पूजा समिति के सदस्यों से लाइसेंस लेने की बात कही।वही नगर थाना के थानाध्यक्ष मो० अयूब ने कहा कि आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील सभी जनप्रतिनिधियों की।आगे कहा कि आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहिए । तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होनी चाहिए ।साथ ही जनप्रतिनिधियों को असमाजिक तत्वो पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गयी।
मौके पर उपप्रमुख मिथलेश पति तिवारी,राजद नेता आलमगीर रब्बानी, उपाध्यक्ष मनोज सिंह,जदयू नेता भीष्म सहनी, वार्ड पार्षद राहुल सिंह,अशोक कुमार गुप्ता, बबलू सिंह, वार्ड पार्षद सुमन कुमार यादव सहित विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के प्रिंस पाठक,विशाल पांडेय,रिपुंजय यादव व वार्ड पार्षद,समाजसेवी एवं पूजा समिति के सदस्यों समेत दर्जनो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें