सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

65वीं वाहिनी एस.एस.बी बेतिया सीमांत प्रशिक्षण केंद्र बगहा में संदीक्षा परिवार ने कार्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण ।

बगहा:-65वीं वाहिनी एस.एस.बी बेतिया सीमांत प्रशिक्षण केंद्र बगहा में संदीक्षा परिवार ने कार्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण ।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


बगहा:- 65वीं वाहिनी एस.एस.बी सीमांत प्रशिक्षण केंद्र बगहा में संदीक्षा अध्यक्षा संध्या चौधरी की अगुवाई में 65वीं वाहिनी के  संदीक्षा परिवार ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। जिसमें विभिन्न प्रजाति के छायेदार एवं फल देने वाले पौधे लगाये गये। संदीक्षा एस.एस.बी के सभी यूनिटों,प्रशिक्षण स्थानों,सीमान्त मुख्यालयों एवं सेक्टर मुख्यालयों के परिसर एवं उसके आस-पास वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरांत संदीक्षा अध्यक्षा संध्या चौधरी ने कहा कि हर व्यक्ति को साल में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण को संतुलन बनाया जा सकता है।तथा वनों से हर प्राणी को वायू मिलती है और वायु से आयु बढ़ती है आगे उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संदीक्षा परिवार ऐसे जनहित कार्यक्रम एस.एस.बी परिसर के अलावा सीमा के गांवों में भी करेंगी।और लोगों को  जागरुक भी करेंगे तथा इस दौरान संदीक्षा उपाध्यक्ष अम्रिता गंगवार ने पौधे लगाने के फायदे बताये। एवं सभी सदस्यों ने भी एक एक पौधा एस.एस.बी कार्यालय परिसर में लगाया।आरक्षी/सामान्य ने संबोधित किया।इस दौरान कार्यवाहक कमांडेंट अरविंद कुमार चौधरी,डिप्टी कमांडेंट सतीश चंद्र गंगवार, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ.ए.लिंगय्या,निरीक्षक(प्रशासन)मुकेश खटुम्बरिया,सहायक उप निरीक्षक रोशन लाल,सहायक उप निरीक्षक/सामान्य प्रलोय रॉय, सहायक उप निरीक्षक(लिपिक) निर्भर सिंह राना, आरक्षी/सामान्य श्री दत्त,आरक्षी/सामान्य किशोर कुमार रेड्डी एवं पावर तुषार,उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।