*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*(खबर वही, जो हो सही)
*बनारस में 15 अगस्त से चलेगा हाईटेक क्रुज जहाज़*
यह तस्वीर किसी सिंगापुर की नहीं बल्कि अपने बनारस की है।
कोलकाता में निर्मित यह हाईटेक क्रूज जहाज कोलकाता से चलकर अब बनारस पहूंच चुका है और यह 15 अगस्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद गंगा में चलना शुरू कर देगा।
450 हार्स पावर का यह क्रूज जहाज 2000 स्क्वायर फुट में फैला है, यह जहाज 2 मंजिला है जिसमें 60 लोग नीचे और 30 लोग ऊपर बैठ सकते हैं। यह पूरी तरह से एयर कंडिशन्ड है जिसमें वाईफाई और बायो टायलेट की सुविधा भी है।
इस क्रूज को शुरुआत में अस्सी घाट से राजघाट तक चलाने की योजना है। जिसमें से तीन अलग-अलग भागों में बांटा गया है। पहला दौरा सुबह सूर्योदय कि वक्त होगा, दूसरा शाम को सूर्य अस्त के वक्त गंगा आरती के दर्शन कराते हुए खत्म किया जाएगा। दोपहर के वक्त क्रूज़ का इस्तेमाल कॉरपोरेट मीटिंग, किटी पार्टी या फिर अन्य तरह की पार्टियों को कराने के लिए बुक करके किया जाएगा।
2 घंटे की क्रूज राइड के लिए प्रति व्यक्ति 750 रुपये प्लस जीएसटी की रकम ऑनलाइन भुगतान करनी होगी।
गंगा में क्रूज जहाज चलाने की यह योजना मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना थी जो अब पूरी हो चुकी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें