सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आईये आज संविधान दिवस पर देखें, क्या कहती है “भारत के संविधान” की ‘उद्देशिका’ :

डा0 भीम राव अम्बेडकर जी के मार्गदर्शन में निर्मित संविधान की 68वीं वर्ष गांठ:

संविधान दिवस 26 नवम्बर 2018।

आईये आज संविधान दिवस पर देखें, क्या कहती है “भारत के संविधान” की ‘उद्देशिका’ : 


“हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व–सम्पन्न "समाजवादी" "पंथनिरपेक्ष" "लोकतंत्रात्मक गणराज्य" बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक, और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म, और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिये दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ईस्वी को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। ”
 
अब माननीय मोदी जी के अंधभक्तों, संघियों,ई-संघियों, मु-संघियों, छ्दम राष्ट्रवादियों और उनकी वबाली मंडली से अनुरोध है कि आंख, नाक, कान, दिल और दिमाग खोल कर बहुत ध्यान से संविधान की उपरोक्त उद्देशिका को पढ़ें और मनन करें कि "पंथ निरपेक्षता" और "समाजवाद" का उपहास उड़ाना और इसे नकारना, संविधान का उपहास उड़ाना और इसे नकारना नहीं? इसे समझें।

संविधान के नकारने वाले को, वो लोग अपनी भाषा में क्या कहते हैं?

याद रखिये पंथ और धर्म निरपेक्षता, अभिव्यक्ति की आज़ादी और समाजवाद इस महान देश की आत्मा हैं। 

संविधान के एक अंश को भी नकारना पूरे संविधान को नकारना है और यह देशद्रोह है और ऐसा करने वाला देश द्रोही ही होगा न?

आज सीधे सीधे दो विचार धारायें आमने सामने हैं। एक देश के संविधान को मानने वाली, एक देश के संविधान को जलाने वाली।

हमें सोचना होगा कि यह देश गांधी, नेहरू, अम्बेडकर, मौलाना आज़ाद, पटेल, जैसे महान स्वतंत्रता संग्रामियों के रास्ते पर चलेगा, या नाथूराम गोडसे, गोलवलकर, हेगडेवार जैसों के बताये रास्ते पर?

यह देश हमेशा सबको साथ लेकर मोहब्बत बांटने वालों के साथ और संविधानुसार  चलेगा या हमेशा से नफरत का नागपुरी ज़हर फैलाते हुऐ समाज को बांटने वालों और संविधान जलाने वालों के साथ चलेगा? संविधान जलाने वाले ग़द्दार थे, ग़द्दार हैं और हमेशा ग़द्दार रहेंगे।

इसलिये अब संविधान की हर प्रकार से रक्षा करना हर सच्चे हिन्दुस्तानी का कर्तव्य है।
 
पंथ और धर्म निरपेक्षता, अभिव्यक्ति की आज़ादी और समाजवाद ज़िन्दाबाद, ज़िन्दाबाद, ज़िन्दाबाद!

बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी और उनके सभी साथियों को सादर नमन, हार्दिक आदरांजली और श्रृध्दांजलि !!!

सैयद शहनशाह हैदर आब्दी
समाजवादी चिंतक - झांसी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...