सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरोसा भरोसा में भू माफिया प्रॉपर्टी डीलरों ने तालाब की जमीन पर किया कब्जा

सरोसा भरोसा में भू माफिया  प्रॉपर्टी डीलरों ने तालाब की जमीन पर किया कब्जा


लखनऊ/ ककोरी
19/11/2018

  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनते ही भू माफियाओं को काबू में करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी निगरानी में एंटी भू माफिया पोर्टल चलाया।
जिसके माध्यम से कुछ लोगों की समस्याओं का निराकरण भी हुआ
मगर जैसे हर सरकारी अभियान का हाल होता है।
वैसा ही कुछ इस अभियान का भी हुआ भ्रष्टाचार की तैरणी में डुबकी लगाने वाले कुछ भ्रष्ट अफसरों को या सरकारी अभियान रास ही नहीं आया।

इसलिए ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है

आलाधिकारियों का मौन संरक्षण

हम बात कर रहे हैं।काकोरी विकास खंड के थाना पारा स्थित ग्राम सभा सरोसा भरोसा की ग्राम सभा के अंतर्गत तालाब की जमीन खसरा संख्या 1245 भूखड की जमीन पर दबंग परपार्टी डीलरों द्वारा प्लाट काट कर बेच दिया गया है।

यहा जमीन सरोसा भरोसा के मजरा मुजफ्फर खेड़ा पर स्थित है।
जिसकी वजह से यह हमेशा से ही भू माफियाओं के नजरों में चढ़ी रहती है
इस बेशकीमती जमीन पर कुछ भू माफियाओं के खिलाफ लगभग 1 वर्ष पहले सरकार द्वारा इसी तालाब की जमीन पर जेसीबी मशीन चलाई गई थी।
लेकिन लेखपाल सलीम बेग ने सही से तालाब की जमीन की सही से पैमाइस नहीं की थी।
तलाब के एक कोने पर बाउंड्री गिरवाई गई कुछ लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

जब संवादाता ने ग्राम प्रधान से बात करी तो प्रधान कहने लगे हम से कुछ लेना देना नहीं है।
हमको वोट लेना है। हम किसी से दुश्मनी क्यो लें।

इसी तरह अगर ग्राम समाज और तलाब की जमीनों पर दबंगों का कब्जा हो जाएगा तो गांव वाले अपने जानवरों और  क्रियाकलापो के लिए कहां जाएंगे
सोचने वाली बात यह है कि  भ्रष्टाचारी प्रधान व भू माफियाओं के खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
लेकिन साशन प्रसासन के कान में जू तक नही रेंग रही है।


संवाददाता 
राजा बाबू खान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...