सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिर पर डाला लेकर छठ घाट पहुंचे श्रद्धालु

सिर पर डाला लेकर छठ घाट पहुंचे श्रद्धालु


भगवान सूर्य को पहल अर्घ्य देने के लिए उमड़ी भीड़, छठी मइया से मांगा आर्शीवाद

फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:व्रतधारी महिलाओं ने मंगलवार शाम को डूबते सूरज को पहला अर्घ्य दिया | बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पर्व का समापन होगा | व्रतधारियों ने अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की | साथ सूर्य देव को पारंपरिक पकवान का भोग लगाया गया | दोपहर से ही व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ छठ घाटों पर पहुंचने लगीं | महिलाएं टोकरी में फल,गन्ना,नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री के साथ पहुंची | शाम होते ही छठ घाट में डूबते सूरज को पहले दूध व पानी से अर्घ्य दिया गया | साथ ही राठना, सुथनी, सिंघाड़ा, अदरक,गुड़ व फल का भोग लगाया | इस दौरान महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर छठ मइया व सूर्य देव की पूजा की | मंगलवार को शहर में नहरपार,खेड़ी पुल,सेक्टर-88,डाबुआ कालोनी,एसजीएम नगर,ओल्ड़ फरीदाबाद बराही तालाब व ग्रेटर फरीदाबाद के छठ घाटों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे |
आयोजित हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम:डाबुआ कालोनी स्थित भोजपुरी अवधी समाज की ओर से छठ घाट पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया | जिसमें बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने जमकर खुब मस्ती की | एसजीएम नगर स्थित बौद्ध बिहार पार्क में पूर्वी सेवा समिति की ओर से हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया | सेक्टर-37 स्थित गुलमोहर रेजिडेंसी में छठ घाट पर व्रत धारियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया | पूर्वांचल विकास मंच सेक्टर-3 की तरफ से छठ पूर्व धूमधाम से मनाया गया | यहां पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल,विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक शारदा राठौर, पार्षद दीपक चौधरी, कपिल आजि मौके पर मौजूद थे |
पूर्वांचल की तरह नही मिली सुविधाएं:भोजपूरी-अवधी समाज के संगठन मंत्री प्रदीप तिवारी ने बताया कि छठ पूजा का व्रत रखने के लिए व्रत धारियों को जो सुविधा पूर्वांचल व बिहार में मिलती है, वह यहां नहीं मिल पाती | बिहार में बड़े-बड़े तालाब व नदियों में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है | यहां छठ घाट पर हजारों लोगों को अर्घ्य देने के लिए इंतज़ार करना पड़ता है | लोग गंगा नदी से जल लेकर आते हैं, जो अर्घ्य देने वाले जल में मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं |
बिहारी जन मंच ने भी किया सांस्कृतिक कार्यक्रम:सेक्टर-88 न्यू भारत कालोनी में भी छठ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन कुमार सिंगला ने सिरकत किया है,इन घंटों पर रही खूब भीड़:जवाहर कालोनी छठ घाट, सेक्टर-22 छठ घाट,अशोका एनक्लेव छठ घाट, सेक्टर-8 नागेश्वर मंदिर छठ घाट, एसजीएम नगर राजा चौक छठ घाट, बल्लभगढ़ छठ घाट,सेक्टर-2 हनुमान मंदिर के छठ घाट, डबुआ कालोनी भोजपुरी अवधी समाज कार्यालय छठ घाट,श्रमिक बिहार छठ घाट,सेहतपुर छठ घाट, गाजीपुर गांव छठ घाट,सेक्टर-75 छठ घाट,चावला कॉलोनी पुलिया छठ घाट, खेड़ी पुल छठ घाट,गढ्ढा कॉलोनी छठ घाट, आईपी कॉलोनी छठ घाट,टिटू कालोनी छठ घाट, सेक्टर-88 छठ घाट,आदि घाट पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया |
▶बाराही तालाब में खड़े होकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
▶खेड़ी पुल के घाट पर उमड़ी भीड़
▶सेक्टर-88 न्यू भारत कालोनी में भी उमड़ी भीड़ |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।