सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एन.एस.एस. इकाई ने लगाया रक्तदान शिविर ।

एन.एस.एस. इकाई ने लगाया रक्तदान शिविर ।


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:एन.आई.टी नंबर -3 राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को जिले के एन.एस.एस. को ऑर्डिनेटर सुशील कणवा की अगुवाई में विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | रक्तदान शिविर का उद्धघाटन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सतेंद्र कौर वर्मा व ए.सी.पी. एन.आई.टी. श्री गजेन्द्र शर्मा ने रिबन काटकर अपने कर कमलो द्वारा किया ।  ए.सी.पी एन.आई.टी
गजेन्द्र शर्मा ने रक्तदान को समाज के लिए एक बहुत ही नेक कार्य बताया और सभी को साल में कम से कम अपने जन्म दिन या किसी और महत्वपूर्ण दिन रक्तदान करने के लिए कहा । जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सतेंद्र कौर वर्मा ने बताया की मानव का रक्त ही मानव के शरीर में चढ़ सकता है और यह रक्त किसी भी फैक्ट्री में नही बन सकता और ना ही किसी जीव से लिया जा सकता है  । अनेको बार किसी ऑपरेशन या सड़क दुर्घटना में इंसान का रक्त बह जाने के कारण रक्त की आवश्यकता होती है जो आप लोगों के द्वारा  रक्तदान किया हुआ रक्त समय पर काम आता है । उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए जिले के एन.एस.एस.को ऑर्डिनेटर सुशील कणवा व एन.एस.एस. के सभी स्वयंसेवको इस शुभ कार्य के लिए बधाई दी | ओर सफल रक्तदान शिविर के लिए बधाई दी । उन्होंने अपने अभिवादन में अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए एन.एस.एस. स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा की विद्यार्थी का जीवन बहुत ही महत्वपूर्ण जीवन होता है और एन.एस.एस. के स्वयंसेवको को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज के लिए भी कार्य करना पड़ता है जो एक सराहनीय है | इस रक्तदान  शिविर में शिरकत करते हुए |  विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंदर मदान , वर्त्तमान प्रधानाचार्य राजेश शर्मा व  सारे स्टाफ और एन.एस.एस. स्वयंसेवको को समाज के लिए इस नेक  कार्य के लिये धन्यवाद किया और शुभकामनाएें दी ।  फरीदाबाद जिले के एन.एस.एस. को ऑर्डिनेटर सुशील कणवा ने बताया की इस रक्तदान शिविर में  अध्यापको,छात्रों और पूर्व एन.एस.एस.स्वयंसेवकों ने रक्तदान के इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लिया ,रक्त दान किया और 57 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया गया । इस अवसर  पर जिला कोर्डिनेटर सुशील कणवा,शिप्रा , राकेश कुमार सांगवान,राम कुमार आदि ने रक्त दान किया | अवसर पर ​विद्यालय के पूर्व ​प्रधानाचार्य सुरेंदर मदान ,​जिला रेड क्रॉस सोसाईटी फरीदाबाद की तरफ से डॉक्टर एम.पी.सिंह ​भी मौके पर थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।