सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दो बाल वैज्ञानिकों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन।अपने बेहतर प्रदर्शन से बगहा को किया गौरवान्वित ।

बगहा:-दो बाल वैज्ञानिकों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन।अपने बेहतर प्रदर्शन से बगहा को किया गौरवान्वित ।


बगहा दिवाकर कुमार

 बगहा : स्वच्छ हरित व स्वास्थ्य राष्ट द्वारा आयोजित विज्ञान तकनीकी एवम नौवाचार 26 वी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बगहा अनुमंडल के दो बाल(छात्र-छात्रा) ने बेहतर प्रदर्शन कर बगहा को गौरवान्वित किया है एवम राष्ट्रीय स्तर के प्रितियोगिता में अपना स्थान बना लिया है ।शहर के प्लस टू सहकारिता प्रोजेक्ट बालिका उच्य बिद्यालय पटखौली बगहा दो के प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिह ने बताया कि 26 वी राज्यस्तरीय बाल बिज्ञान कॉंग्रेस 2018  के लिये राज्यस्तर पर 50 प्रतिभागियों का चयन किया गया था।जिसमे समाज संस्कृति व आजीविका अंतर्गत खर व मुज द्वारा बनाये गये सामग्री का उपयोग प्लास्टिक के विकल्प के रूप मे किये जाने के क्षेत्र में खुशी कुमारी का चयन किया गया।उक्त छात्रा प्लस टू सहकारिता प्रोजेक्ट बालिका उच्य बिद्यालय की छात्रा है वही दूसरा छात्र राज्य सम्पोषित उच्य बिद्यालय हरनाटांड़ के सत्येंद्र कुमार भी शामिल है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्र आगामी 27 व 31 दिसम्बर को राष्टीयस्तर के प्रतियोगिता में भुनेश्वर में होने वाले प्रतियोगिता में शामिल होंगे उन्होंने बताया कि खुशी कुमारी को इस मुकाम तक पहुचाने में बिद्यालय के विज्ञान शिक्षिका रहमत यास्मीन का सराहनीय योगदान रहा है। मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक धीरेन्द्रपति तिवारी,नागेंद्र कुमार सत्येंद्र कु सिह,मधुरेन्द्र सिह उज्वल कुमार,प्रेमपुनिता घनश्याम शर्मा आदि ने छात्र-छात्रा को बेहतर करने पर उनके उज्वल भविष्य होने की कामना किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।