सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आगामी 23 नवंबर को आयोजित होने वाली नारायणी गंडकी माता की 55वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर।

बाल्मीकिनगर:- आगामी 23 नवंबर को आयोजित होने वाली नारायणी गंडकी माता की 55वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर।


बगहा दिवाकर कुमार


बगहा/वाल्मीकिनगर - भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित शिवाला घाट त्रिवेणी धाम गंडकी प्रदेश नेपाल में आगामी 23 नवंबर 2018 को आयोजित होने वाली नारायणी गंडकी माता की 55 वी महाआरती कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। अश्वमेध पीठाधीश्वर स्वामी उपेन्द्र पाराशर जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में भारत के संतों का नेतृत्व करेंगे । बिहार सरकार के पूर्व कला संस्कृति मंत्री स्टार कलाकार एवं वर्तमान लोरिया विधायक श्री विनय बिहारी नवोदित प्रतिभा शाली कलाकारों को सम्मानित करेंगे । बताते चले कि इसी कार्तिक महीने से नारायणी गंडकी माता की महा आरती की शुरुआत हुई थी ।०६ नवंबर २०१४ से हर महीने की पूर्णिमा तिथि को पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं प्राकृतिक धरोहरो की रक्षा हेतु इस महाआरती का आयोजन जारी है । कोटि होम पीठाधीश धर्मपाल संत गुरु वशिष्ट जी महाराज ने बताया कि स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित यह महाआरती संत गुरु नानक देव पर केंद्रित होगी । सर्वधर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत यह महाआरती पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जन जागरूकता लाने का काम भी करती है । प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण संवर्धन इसके मुख्य उद्देश्यों में शामिल है । इस महाआरती कार्यक्रम में नेपाली कला संस्कृति थारू कला संस्कृति एवं भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी । योग गुरु स्वामी मुकेश आनंद जी महाराज योग बनाए निरोग एवम पथरी रोग का रामबाण इलाज विषय पर प्रवचन देंगे ।विशिष्ट व्यक्तित्व नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे  । सिसवा पत्रकार मंच जिला महाराजगंज के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रताप नारायण जयसवाल के नेतृत्व में साहित्य सेवी एवं कलमकार कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।  जय श्री हनुमान सेवा समिति पैकौली कला कटहरी बाजार जिला महाराजगंज उत्तर प्रदेश के  पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ शिक्षाविद श्री राधेश्याम पांडे के नेतृत्व में भोजपुरी के उभरते कलाकार कार्यक्रम में शामिल होंगे । चिकित्सा के क्षेत्र में विगत कई दशक से उत्कृष्ट कार्य करने हेतु थरूहट की राजधानी हर्नाटांड़ के प्रख्यात चिकित्सक डॉ कृष्ण मोहन राय एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु चंपारण वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार गिरी इस महाआरती मंच पर सम्मानित होंगे । इसके साथ साथ भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद गुप्त जिला महाराजगंज उत्तर प्रदेश, लेखक दिनेश मुखिया, पत्रकार श्री नत्थू शर्मा, पत्रकार श्री विजय शर्मा, प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा,नेपाल के संगीतकार श्री केदारनाथ पांडे,दिलीप रौनियार, गायक राम श्रेष्ठ,आशा साहू, कुमारी संगीता, ज्योतिषाचार्य डॉ० हरी मंगल प्रसाद, एवम् गायक गोरख विश्वकर्मा के आगमन की सूचना प्राप्त हो चुकी है l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।